मुजफ्फरनगर। सोमवार को मुजफ्फरनगर के नए सीएमओ के रूप में डॉ. सुनील तेवतिया ने चार्ज संभाला। चार्ज संभालते ही जिला अस्पताल के स्टाफ ने उनका बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में मुख्य रूप से डॉ. गीतांजलि, डॉ. अलका, डॉ. तबस्सुम, डॉ. लोकेश समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार के बीते दिनों सेवानिवृत्त होने के बाद जनपद के नए सीएमओ के पद पर डॉ. सुनील तेवतिया की नियुक्ति हुई है।
बता दें, डॉ. सुनील तेवतिया को अमरोहा जिला अस्पताल में बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे। वहीं सेवानिवृत्ति के बाद अब डॉ. महावीर सिंह फौजदार को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में ही वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनान किया गया है। डॉ. फौजदार को सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा सेवा में लगाकर विभाग ने चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया। डॉ. एसके जैन प्रभारी सीएमओ के रूप में करीब 15 दिनों तक बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम किया। वहीं सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात किया है, अभी तक यहां डा. योगेंद्र त्रिखा बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में काम कर रहे हैं।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






