जनपद में दवा कारोबारियों के यहां ताबड़तोड़ छापे, मचा हड़कम्प

Share :

मुजफ्फरनगर। नशीली और प्रतिबंधित दवाईयों के साथ टिंचर की बिक्री होने की मिल रही शिकायतों के बीच सोमवार को जनपद में सुबह से ही शहर से देहात तक मेडिकल स्टोरों पर शुरू छापामार कार्यवाही से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान टीम में शामिल रहे अफसरों ने नशीली और प्रतिबंधित दवाईयों की जांच पड़ताल की। इस दौरान आठ मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया गया, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ नहीं मिली।
जनपद में नशीली दवाईयों के अवैध कारोबार को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच में डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला औषधि निरीक्षक पवन शाक्य व आबकारी निरीक्षक की गठित टीम ने शहर में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करने की खातिर अभियान चलाया। टीम ने इस दौरान नगर में टाउनहाल रोड पर स्थित 5 मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए यहां नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री होने को लेकर दस्तावेजों का अवलोकन किया। टीम ने यहां दवाईयों की खरीद का विवरण चैक करने के दौरान दवाईयों के कुछ बिलों को टीम ने सत्यापन के लिए कब्जे में ले लिया। नगर क्षेत्र में दवा कारोबारियों के यहां छापेमारी से जिला परिषद मार्किट, अग्रवाल मार्किट समेत अन्य दवा दुकानदारों में हड़कंप सा मचा रहा।
नगरीय क्षेत्र में छापेमारी के बारे में जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीम के साथ नगर क्षेत्र में आठ मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच वो सवेरे टीम के साथ टाउनहाल रोड पर सिंधी मेडिकल एजेंसी पर पहुंचे और दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही अन्य मेडिकल स्टोरों में अवतार मेडिकल, बंसल, सम्राट और इंडियन मेडिकल स्टोर देखे।
उधर, औषधि निरीक्षक पवन शाक्य ने बताया कि टाउनहाल रोड पर सोमवार को की गई इस छापेमारी में 5 मेडिकल स्टोर एवं एजेंसियों पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इनमें सिंधी मेडिकल एजेंसी, अवतार, बंसल, सम्राट और इंडियन मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। इसके साथ सोमवार को विभाग की टीम ने जानसठ क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोरों राज मेडिकल, हिन्द मेडिकल व लवली मेडिकल एजेंसी पर भी औचक निरीक्षण किया। छापेमारी के दौरान जनपद में कहीं भी कोई गड़बड़ नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि यहां पर खासतौर पर टिंचर की बिक्री को लेकर यह छापामार अभियान चलाया गया, यह पदार्थ नशे करने में प्रयोग होता है, लेकिन क्षेत्र में इसकी बिक्री नहीं होती है। इसके साथ नारकोटिक्स दवाईयों की जांच पड़ताल की गई। सभी को बिना चिकित्सीय परामर्श दिखाए ये दवाईयां न बेचने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal