पेट्रोल पम्प ने किए हाथ खड़े, कंपनी को तेल मिलना बंद

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका संग कूड़ा निदान में जुटी एमआईटूसी कंपनी के समक्ष आर्थिक संकट मंडराने लगे हैं। कंपनी ने शहर में जिन शर्तों पर काम करना स्वीकार किया था, उन्हें पूरा न कर पाने पर नगर पालिका ने रसद रोक दी है। पूर्व में हुई जांच में मिली खामियों के कारण पालिका प्रशासन ने कंपनी का भुगतान रोक दिया।
कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह का कहना है कि पालिका से पैसा न मिल पाने के कारण तेल का बंदोबस्त करना मुश्किल हो गया, क्योंकि पेट्रोल पम्प से कंपनी वाहनों को डीजल मिलना बंद होने लगा है, वहीं खराब हो रहे वाहनों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। यही नहीं वाहनों में पंक्चर जोड़ने वाले ने भी भुगतान के बिना कार्य करने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों के वेतन को लेकर तनाव अलग से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी छोटे-बड़े 102 वाहनों से काम कर रही है। ऐसे में शहर में प्रतिदिन करीब 70-80 हजार रुपये का डीजल वाहनों में खर्च हो रहा है, जिसमें महीने में 20-25 लाख रुपये का तेल लग रहा है। पम्प से 15 दिन के उधार के अनुबंध पर कंपनी काम कर रही है, लेकिन अब पम्प का भुगतान बढ़ गया है। यूजर चार्ज वसूलने में भी पालिका का सहयोग नहीं मिल रहा है। प्राइवेट कर्मी वसूली नहीं करने देते हैं, प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी नहीं होने से समस्या बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

वार्ड 44 में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में सफाई व्यवस्था तथा नालों की सफाई को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह ने उपनगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड की साफ-सफाई, नालियों की स्थिति तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस अवसर पर वार्ड

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रस्तुत एजेण्डा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसके लिए उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की

ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत (राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान) का प्रभावी क्रियान्वयन करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अवगत कराया कि ज्ञान मास्तम् मिशन” भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भारत सरकार

हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट पर लगे गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के चर्चित हसन हुसैन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विद्यालयों में बड़े पैमाने पर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ट्रस्ट के आजीवन सदस्य, संस्थापक और सचिव मुदस्सिर हुसैन ने आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में एसएसपी से हुई शिकायत में

जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह ने की सांसद पप्पू यादव से मुलाकात

खतौली (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) की मुलाकात दिल्ली से श्रीनगर जाते हुए बिहार के सांसद पप्पू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) से हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव, वोट अधिकार यात्रा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal