चरथावल में होने वाली हिंदू महा पंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क हुआ शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में भाजपा नेता सुभाष चौहान ने किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह से 17 दिसंबर को होने वाली हिंदू महापंचायत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया ठाकुर पूरन सिंह ने इस हिंदू महापंचायत को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया l आज शाम मुजफ्फरनगर शहर के शहाबुद्दीनपुर गांव में भी एक सभा का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा नेता सुभाष चौहान एवं कटटर हिंदूवादी नेता नरेंद्र पवार साधु ने भाग लिया l शहाबुद्दीन पुर गांव में काफी संख्याओं में हिंदू युवाओं ने इस सभा में जोश के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदूवादी नेता नरेंद्र पवार साधु ने बताया कि 17 दिसंबर दिन मंगलवार में चरथावल कस्बे के ब्लॉक में दोपहर 1:00 बजे हिंदू महापंचायत का होना प्रस्तावित है l अतः जनपद के विभिन्न गांव में एवं शहर में हिंदू महापंचायत को सफल बनाने के लिए आवाहन किया जाएगा जिससे कि हिंदू महापंचायत को सफल बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंच सके l
भाजपा नेता सुभाष चौहान ने ग्राम शहाबुद्दीनपुर में बैठक को संबोधित करते हुए कहां की जब तक ग्राम दूधली के हिंदू युवाओं पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन रुकेगा नहीं चरथावल की प्रस्तावित हिंदू महापंचायत भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है उन्होंने आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में चरथावल के ब्लॉक में 17 दिसंबर दिन मंगलवार में दोपहर 1:00 हम सबको पहुंचना है एवं अपनी हिंदू एकता का परिचय देना है l
आज की सभा में दिवाकर सोलंकी गौरव चौहान सभासद रजत धीमान प्रदीप कुमार प्रभात कुमार दिव्य प्रताप पवन पांचाल कपिल प्रजापति नीरज कुमार लक्ष्मण जी अरुण पाल शेखर कुमार सचिन कुमार केशव कुमार रमेश पंचल राजकुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal