स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को लेकर डीएम ने किया मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने योजना के अंतर्गत कराए कार्यों से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने समस्त बीडीओ तथा एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि ओडीएफ प्लस मार्क ग्रामों में 194 मॉडल ग्राम अभी अवशेष बचे हैं, उन्हें एक सप्ताह में मॉडल ग्रामों में करना सुनिश्चित किया जाए। वहीं योजना के तहत जहां-जहां पर कार्य पूर्ण हो गए या अवशेष हैं उन्हें भी शीघ्र पूर्ण कराते हुए उन कार्यों के फोटो समेत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरआरसी सैंटर संचालित होने के साथ जहां कूड़ा डोर टू डोर उठाया जा रहा है और उसका निस्तारण किया जा रहा है इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ग्राम वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में जागरूक कराने के लिए भी निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में संपन्न बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए कि जहां पर व्यक्तिगत शौचालय के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही बनवाया जाए। वहीं जहां सार्वजनिक शौचालय बने हैं और वे क्रियाशील हैं उसके फोटो व वीडियो सहित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पंचायत भवन, आरआरसी सैंटर, सार्वजनिक शौचालय आदि के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हुई वहां संबंधित खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान आपस में बैठक कर जमीन को चिन्हित कर कार्यों में कोई शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र के 15-15 गांव का निरीक्षण करने, ग्राम में जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र को लाभ मिल रहा है, निरीक्षण रिपोर्ट सीडीओ को उपलब्ध कराएं। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित पात्र लाभार्थियों के आवास की कौन सी किस्त जारी हुई है, वह नियमानुसार मिली हैं इसकी जांच करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर तैनाती है वहीं पर निवास करें। इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए जो भी निर्माण कार्य प्रारंभ करें, निर्माण होने से पूर्व उसका बोर्ड अवश्य लगाए। उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि श्रमिकों के मानदेय का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। बैठक में एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, ज्वॉइट मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत समस्त बीडीओ एवं अन्य तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal