एसडी कॉलेज में बच्चों को दिए आत्मरक्षा कौशल के टिप्स

Share :

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज के मिशन शक्ति समिति-एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आत्मरक्षा कौशल विकास कार्यशाला का गुरूवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिहान वेदप्रकाश शर्मा, सैन्सार्इं अभिषेक शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर व अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम संचालन समिति समन्वयक डॉ. प्रतिभा चौधरी ने किया। इस कार्यशाला में चीफ इंस्ट्रक्टर सैन्सार्इं अभिषेक शर्मा व उनके प्रशिक्षुओं ने बच्चों को आत्मरक्षा की खातिर कराटे के नियम सिखाए एवं उनका प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने इन नियमों का अभ्यास किया।
कार्यशाला के संयोजक डॉ. नवीन कुमार, सहसंयोजक अजय ने मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालिका डॉ. प्रतिभा चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम हमें यह सिखाता है कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं बल्कि हमारे आत्म विश्वास और मानसिक शक्ति का प्रतीक है। क्योंकि सशक्त महिलाएं ही समाज की सशक्त नींव होती हैं। कार्यक्रम के अंत में पवन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विभाग ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन निकिता एवं मिशन शक्ति समिति की पूरी टीम ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अशोक त्रिपाठी, प्रो. कामिनी सिंघल, डॉ. अरविन पंवार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. नेहा कनौजिया, पवन कुमार, अरविंद, डॉ. निशा चौहान आदि प्राध्यापक मौजूद रहे। इस दौरान कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal