नृत्यांगना मंदाक्रांता ने भरत नाट्यम की बिखेरी अद्भुत छटा

Share :

मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके कार्यशाला की प्रदर्शन श्रृंखला के चौथे दिन जैन कन्या इंटर कॉलेज एवं नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज ने नृत्यांगना डॉ. मंदाक्रांता रॉय ने भरत नाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरी। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्पिक मैके के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सांस्कृतिक आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
स्पिक मैके द्वारा आयोजित इस भरतनाट्यम की कार्यशाला श्रृंखला के चौथे दिन मंदाक्रांता रॉय ने प्रथम प्रस्तुति के तौर पर नत्ता कुरिंजी रागम पर आधारित पद्मभूषण प्रोफेसर सीवी चंद्रशेखर की नृत्य रचना में अलारीपु की प्रस्तुति से भक्ति का वातावरण रचा। प्रसिद्द भक्ति कवि जयदेव की अष्टपदी की प्रस्तुति देख सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसमें रूठकर चले गए कृष्ण के विरह में राधा की मन:स्थिति को बेहद मनोहारी ढंग से पेश किया गया। मंदाक्रांता के गुरू सीवी चंद्रशेखर की राग-यमन एवं आदि तालम पर निबद्ध प्रस्तुति अत्यधिक मनमोहक बन पड़ी। कार्यक्रम का समापन हमीर कल्याणी पर आधारित सुंदर तिल्लाना से किया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। नित्य की भांति उन्होंने बच्चों से भरतनाट्यम की शास्त्रीय क्रिया का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने डॉ. मंदाक्रांता रॉय को पुष्प गुच्छ व उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की धर्मपत्नी आरती अग्रवाल, द एस डी पब्लिक की सचिव सपना कुमार, रेनू अग्रवाल, सभासद कुसुम लता तथा प्रधानाचार्य विजय शर्मा, सुनील शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने कलाकार व सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। वहीं जैन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या सारिका जैन ने कलाकारों का पुष्पगुच्छ व उपहार देकर स्वागत किया। डॉ. प्रवीण कुमार व डॉ. मंजू प्रवीण विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्पिक मैके की इस श्रृंखला के आयोजन में मृदुला मित्तल, भावना सिंघल, नीति मित्तल, राहुल सेन, मीनू गोयल, विशु, तीर्थ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal