पालिका के वेस्ट टू वंडर पार्क में वाहन देख भड़की चेयरपर्सन

Share :

मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन ने पालिका की बेपटरी व्यवस्था को सुधारने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच बुधवार को कम्पनी बाग से लेकर टाउनहाल परिसर और पालिका कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कम्पनी बाग में जहां कार्य की शिथिलता से वो नाराज दिखाई दी, वहीं टाउनहाल में बनाए वेस्ट टू वंडर पार्क में वाहन पार्किंग देखकर वो भड़क गई। यहां उन्होंने पालिका अफसरों को पार्किंग व्यवस्था बनाने के लिए कंडम और बड़े वाहनों को हटाने के साथ पीर के सामने नई पार्किंग बनाने के निर्देश दिए।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार सवेरे कम्पनी बाग में कराई गई साफ सफाई व अन्य कार्यों की प्रगति का सच जाना। यहां पर उन्होंने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बाग की देखरेख में लगाए मालियों की हाजिरी चैक की तो उपस्थिति पंजिका में इस बीच किसी की हाजिरी दर्ज नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने मालियों की देखरेख के लिए यहां कार्यरत कर्मी विनोद कुमार को बुलाकर फटकार लगाते हुए जवाबदेह बनने के लिए भी कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसा मिला, तो उनका वेतन रोके जाने के साथ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उन्होंने मोर्निंग वॉकर्स महिला एवं पुरुषों के साथ बातचीत करते हुए यहां की समस्याएं सुनी। उन्होंने कम्पनी बाग में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सात दिन का समय दिया था, जिसमें समय समय पर वो निरीक्षण कर रही हैं।
इसके बाद पालिका मुख्यालय टाउनहाल पहुंची चेयरपर्सन ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वेस्ट टू वंडर पार्क में दो पहिया वाहनों की पार्किंग को देखकर वो खूब नाराज हुई और एनएसए डॉ. अतुल कुमार को निर्देश दिये कि पार्क में कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा। साथ ही टाउनहाल परिसर में वाहन पार्किंग के लिए नई व्यवस्था बनाने के लिए वहां पर खड़े कंडम वाहनों को हटाने और बड़े वाहनों की भी पार्किंग बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही टाउनहाल परिसर में स्वच्छता पर खास ध्यान देने व तीन में केवल एक मुख्य गेट झांसी की रानी वाला खुला रखने के लिए कहा।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आज कम्पनी बाग व टाउनहाल परिसर का निरीक्षण किया है। कंपनी बाग में कार्य प्रगति बेहद धीमी मिलने पर इसे लेकर दिशा निर्देश देने के साथ चेतावनी दी गई, वहीं टाउनहाल में पार्क में ही वाहन पार्क किये जा रहे हैं, जिसे बंद कराते हुए पीर के सामने से कंडम वाहन हटवाते हुए वहां पार्किंग स्थल बनाने के लिए कहा है। कंडम वाहन यहां से हटवाकर कम्पनी बाग भेजे जायेंगे, वहीं पर तमाम ऐसे वाहन व सामग्री एकत्र कराई गई है, जिसकी बाद में नीलामी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal