मुजफ्फरनगर। सर्द हवाओं व सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं की समय रहते उपलब्धता का सच जानने की खातिर जिला न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वितीय, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीच अधिकारियों ने जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए कारागार अधीक्षक को विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से ही गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस बीच अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
जिला कारागार परिसर के साथ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए आलाधिकारियों ने अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। इसके बाद अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि मरीजों के इलाज में इस बीच किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारियों ने यहां जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं। वहीं शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह ने ड्यूटी पर जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






