डीएम ने किया बघरा के किसान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में जिले में शुरू प्रयासों के बीच बुधवार को जनपद के विकास खण्ड बघरा के ग्राम माण्डी निवासी कृषक ध्वज बालियान को डीएम उमेश मिश्रा ने अपने कार्यालय में आमंत्रित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के प्रयासों से प्रगतिशील किसानों को आगे बढ़ने के साथ अन्य किसानों को प्रोत्साहित किए जाने की कड़ी में विकास खण्ड बघरा के ग्राम माण्डी निवासी कृषक ध्वज बालियान को सम्मानित किया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने किसान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मांडी निवासी किसान ध्वज बालियान बीते 18 वर्षों से जनपद में मधु मक्खी पालन का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ध्वज बालियान द्वारा प्रति बोक्स 25 किलोग्राम कुल 350 कुन्तल प्रति वर्ष शहद, बी पोलन, प्रपोलिश का उत्पादन किया जाता है, जिससे इनको 27 से 30 लाख रुपए का प्रतिवर्ष लाभ प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त ध्वज बालियान द्वारा किसानों, छात्रों, बेराजगार युवकों, बीएसएफ एवं एनएसजी कमान्डों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उनके द्वारा मधुमक्खी पालन सम्बन्धी सभी टूल्स व कच्चे माल की ब्रिकी के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में लगभग 10 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। किसान ध्वज बालियान नेशनल बी-बोर्ड एग्रीकल्चर मिनिस्ट्ररी के सदस्य के साथ-साथ बी-बीरडर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal