जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य भी शामिल हुए।

पंकज शर्मा ने इस सम्मान का श्रेय अध्यक्ष एवं समस्त कर्मचारी अलवर जिला उपभोक्ता अयोग एवं जिला अभिभाषक संघ अलवर के अधिवक्ताओं को दिया।।

भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्म जयंती समारोह एवं संगोष्ठी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर ‘लौह पुरुष’ भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय






