धूमधाम से मनाया गया बाबा रोशन अली शाह दरगाह का सालाना उर्स

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर के मंडी का कुआं स्थित बाबा रोशन अली शाह की दरगाह पर सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। उर्स में शामिल हुए हजारों अकीदतमंदों ने दरगाह में हाजिरी लगाकर मुल्क के अमनोचैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं कीं। उर्स के उपलक्ष्य में दरगाह कमेटी द्वारा दरगाह को भव्य रूप से सजाया गया और अकीदतमंदों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। उर्स का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल और पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने किया। मेला इंचार्ज छम्मन पीरजी ने अतिथीयों का स्वागत किया। डा.संजय पालीवाल ने कहा कि दरगाहों से एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश समाज को मिलता है। एकता से ही देश को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में समाजसेवी शफी खान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। शफी खान ने कहा कि दरगाहों से एकता का संदेश धर्म नगरी से पूरे देश में पहुंचता है। आपसी सौहार्द और भाईचारा ही हमारी पहचान है। सज्जादानशीन हाजी इरफान अंसारी व मेला इंचार्ज छम्मन पीरजी ने कहा कि दरगाहें एकता, अखंडता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देती हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग दरगाह से फैज हासिल करते हैं। बाबा रोशन अली शाह ने समाज को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके बताए मार्गों पर चलकर मानव कल्याण में योगदान करें। कोषाध्यक्ष जावेद अंसारी व शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि बाबा रोशन अली शाह की दरगाह पर आने वाले अकीदतमंदों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। दिल से मांगी गई दुआ हमेशा कबूल होती है। उन्होंने मेला संपन्न कराने में मेला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दरगाह प्रांगण में अकीदतमंदों को लंगर वितरित किया गया। शाम को कव्वाली का आयोजन किया गया, जिसमें कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। उर्स के अवसर पर सजे विशेष बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। हलवा-परांठा जैसे व्यंजनों का आनंद लिया और बच्चों ने खेल-खिलौने खरीदे। इस अवसर पर जावेद अंसारी, फैज आलम, इदरीश, जावेद खान, राहत अंसारी, सुनहरा, सोहेल, अफजाल अंसारी, इलियास अंसारी, हाजी रियाज अंसारी, नमन अंसारी, हुसैन अली, अफज़ल अंसारी, राहत अंसारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal