मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जनहितों के प्रति पालिका प्रशासन को जवाबदेह बनाने की दिशा में सक्रिय दिखाई देने लगी हैं। इस कड़ी में बीती रात सर्द हवाओं के प्रकोप के बीच पालिका द्वारा अलाव व्यवस्था व रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए जरूरतमंद लोगों को आश्रय स्थल तक भेजे जाने का कार्य किया। इस दौरान एसडीएम सदर भी निरीक्षण पर पहुंची। उनके समक्ष रैन बसेरे में अवैध वसूली की शिकायत को लेकर पालिका चेयरपर्सन ने गंभीर रूख अख्तियार करते हुए नोडल अधिकारी से रिपोर्ट तलब करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
रैन बसेरों की व्यवस्था परखने बीती रात्रि में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पालिका सभासदों के साथ निरीक्षण पर निकली। इस बीच उन्हें रेलवे स्टेशन पर स्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ सफाई का अभाव मिलने के साथ बिस्तर भी गंदे मिले।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एसडीएम सदर के निरीक्षण में रैन बसेरे में आश्रय पाने वाले लोगों ने शिकायत की है कि रात्रि में ठहरने के लिए उनसे वहां पर अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने इसका गंभीर संज्ञान लिया है। इस मामले में रैन बसेरे की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किये गये कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार से मामले की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही ईओ से जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा एनजीओ आदर्श सेवा समिति को स्थाई रैन बसेरे का संचालन कराने को अनुबंध किया है। इसके लिए निर्धारित भुगतान भी एनजीओ को किया है। यदि एनजीओ कर्मचारी वहां अवैध वसूली कर रहे हैं तो यह आचरण निंदनीय है। एनजीओ प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा से भी जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में शौचालय व अन्य मरम्मत का कार्य तथा रंग-रोगन के साथ सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद फिर से वो निरीक्षण करेंगी। उनका कहना है कि बीते वर्ष ही रैन बसेरे में कम्बल और बिस्तर पालिका स्तर से उपलब्ध कराये गये थे, लेकिन निरीक्षण में बिस्तर और कम्बल फटे तथा बदहाल मिले। वो वहां बिस्तरों का प्रबंध करा रही है, लेकिन एनजीओ से पूर्व में मिले नये बिस्तरों के संबंध में जवाब ले रहे हैं। व्यवस्था बनाने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। पालिका की जो टीम लगी हैं, उनके अफसरों व कर्मियों को भी जवाबदेही तय करनी होगी।
उधर, मंगलवार सवेरे उन्होंने कम्पनी बाग पहुंचकर वहां पर साफ सफाई और अन्य कार्यों का जायजा भी लिया गया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि जनहितों के प्रति पालिका को संवेदनशील बनाने के लिए वो औचक निरीक्षण का कार्य लगातार जारी रखेंगी। स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। निरीक्षण के दौरान सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता के साथ पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






