मानवाधिकार हनन मामले में शिवसैनिकों ने जताया आक्रोश

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने मानवाधिकार दिवस को काले दिवस के रूप में मनाते हुए हाथों में काली पट्टी बांधकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विरुद्ध नारेबाजी की। इससे पूर्व शिवसेना के कार्यकर्ता तहसील मार्किट में स्थित संपर्क कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवाधिकार हनन मामले में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर रोष व्यक्त करते मानवाधिकार दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया।
मानवाधिकार दिवस के बीच जारी विरोध के दौरान शिवसेना के मनोज सैनी, लोकेश सैनी व बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि आज पूरा विश्व मानवाधिकार दिवस के रूप में मना रहा है परंतु बांग्लादेश में लाखों हिंदुओं से खुलेआम हो रहे मानवाधिकार हनन में चुप्पी साधे बैठे हैं। उधर, महिलाओं के बलात्कार और कत्लेआम किए जा रहे है परंतु मानवाधिकार आयोग द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जब विश्व के एक हिस्से में मानवाधिकार हनन की घटनाएं हो रही हो तो ऐसी स्थिति में मानवाधिकार दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने शांति के लिए दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार को मजाक बना कर रख दिया है। नोबेल पुरस्कार प्राप्त प्रधानमंत्री के इशारे पर वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर तमाम अत्याचार हो रहे हंै ऐसे व्यक्ति से नोबेल पुरस्कार वापस ले लेना चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमोद अग्रवाल, राजेश कश्यप, हरेंद्र शर्मा, बसंत कश्यप, आशीष शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, रविंद्र सैनी, सनी वर्मा, सुनील शेट्टी, रवि दुग्गल, सचिन शर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, रुद्र गोस्वामी, मोहित मित्तल, सुशील, गोपाल, शर्मा प्रदीप कश्यप, राजीव बेनीवाल, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal