मुजफ्फरनगर। पंजाबी बारात घर में हुए राज्य कर्मचारी व डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. संदीप बडौला ने किया। इस दौरान उन्होंने राज्य कर्मचारियों व फार्मेसिस्टों के हितों की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी से एकजुट होकर रहने की जरुरत पर जोर देते हुए दावा किया कि संगठन से ही हमारी ताकत है। इस बीच कार्यक्रम में दोनों संगठन के सहारनपुर सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा सर्वसम्मति से की गई। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक कमलेश चंद राय, अध्यक्ष संजीव कुमार लांबा, मंत्री सुधीर कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौ. हारून, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, संप्रेक्षक सुनील कुमार को बनाया। वहीं डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन में संरक्षक नैन लाल कुडियाल, अध्यक्ष रोहित चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री मनोज त्यागी, उपाध्यक्ष कंचल बाला व करण सैनी, संगठन मंत्री संदीप त्यागी, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, संप्रेक्षक विशाल भारद्वाज, संयक्त मंत्री आदेश शास्त्री, प्रवीण गोस्वामी, प्रचार मंत्री शहजाद आलम, सलाहकार अमित त्यागी और उपमंत्री संजीव मलिक, मोविन अली को बनाते हुए ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष भी घोषित किए गए।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






