आधी रात डीएम ने जाना रैन बसेरों का हाल, बदहाल मिली व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। सर्द रातों में लोगों को रैन बसेरों में सुविधा उपलब्ध कराने के दावों की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्र आधी रात अचानक ही निरीक्षण पर निकले। उन्होंने रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित नगरपालिका के रैन बसेरे का निरीक्षण किया तो वहां पर न तो शौचालय साफ मिला और न ही लोगों को रात गुजारने के लिए दिए जाने वाले बिस्तरों की गुणवत्ता ही ठीक पाई गई। चादर गन्दी थी, तो कम्बल भी बदहाल थे। इसके साथ ही रैन बसेरे के बाहर ही लोग सड़क पर सोते हुए मिले। इसको लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पालिका ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही एक सप्ताह में रैन बसेरे में तमाम व्यवस्था दुरूस्त करने के आदेश देते हुए स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद व्यक्ति सड़क पर सोता मिला तो कार्यवाही की जायेगी। वहीं ईओ पालिका ने बताया कि रैन बसेरे की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जो अभी कुछ दिन चलेगा। इसके चलते ही वहां पर सफाई का अभाव बना है।

प्रदेश सरकार ने सर्दियों के बीच बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए रैन बसेरों में व्यवस्था दुरूस्त करने पर जोर दिया है। शहर की बात करें तो नगर पालिका परिषद् के द्वारा शहरी क्षेत्र में तीन रैन बसेरे संचालित कराये जा रहे हैं। इनमें रेलवे स्टेशन के बाहर पालिका का स्थाई रैन बसेरा है, जो पालिका के द्वारा एनजीओ आदर्श सेवा समिति को संचालन के लिए दिया गया है। इसके बदले पालिका प्रशासन प्रतिमाह एनजीओ को तय भुगतान करती है। बीती रात डीएम उमेश मिश्र रैन बसेरों की व्यवस्था को परखने के लिए निरीक्षण पर निकले। वो रेलवे स्टेशन स्थित पालिका के आश्रय स्थल पर पहुंचे। वहां पर 10-12 लोग ठहरे हुए मिले। इनमें एक छत्तीसगढ़ का भी व्यक्ति था, जो सफर के लिए यहां रूका था। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल पर अव्यवस्था मिली हैं। शौचालय साफ नहीं था, गन्दगी का आलम रहा। साथ ही लोगों के ठहरने के लिए रखे गये बिस्तर, गददे और कम्बलों की गुणवत्ता भी ठीक नहीं पाई गई। स्थल के बाहर ही बेसहारा लोग सड़क पर ही सोते हुए मिले हैं। इसको लेकर ईओ पालिका को निर्देश दिये गये हैं कि वो एक सप्ताह के भीतर वहां तमाम व्यवस्था दुरूस्त करायें। कम्बल और रजाईयों का प्रबंध करते हुए बिस्तर गुणवत्तापूर्ण किये जायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि शहर में सड़कों पर कोई भी बेसहारा व्यक्ति सोता हुआ नहीं पाया जाये। इसके लिए रात्रि में भ्रमण दल का गठन करते हुए निरंतर ऐसे लोगों को रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरों में पहुंचाया जाये। बताया गया है कि रैन बसेरा एनजीओ द्वारा चलाया जा रहा है। उनको भुगतान पालिका से नहीं हुआ है। इसके साथ ही अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर पालिका ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उनके द्वारा दो दिसम्बर को स्थाई रैन बसेरे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया था। यहां पर कई कमियां पाई गई, उसी दिन एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह, टीएस नरेश शिवालिया को निर्देश जारी करते हुए कमियों को दूर कराते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा गया, वहीं एनजीओ आदर्श सेवा समिति से भी स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसके बाद रैन बसेरे में मरम्मत और अन्य कार्य शुरू हुए हैं। डीएम को इनसे अवगत कराया गया है। अगले एक सप्ताह में सभी व्यवस्था दुरूस्त हो जायेंगी।

छह साल पहले मिले थे बिस्तर, पहली बार ईओ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पालिका के साथ पंचवर्षीय अनुबंध के आधार पर रेलवे स्टेशन रैन बसेरे का संचालन कर रही एनजीओ आदर्श सेवा समिति के प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा शर्मा की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है। दरअसल ईओ ने दो दिसम्बर को रैन बसेरे का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं को परखा था। इस बीच अनेक खामियां मिली तो ईओ ने तत्काल ही रैन बसेरे की मरम्मत, शौचालय का पुनः निर्माण, रंग आदि के निर्देश दिये थे। खामियों पर संस्था का स्पष्टीकरण भी ईओ ने तलब किया था। संस्था की ओर से इसमें कहा गया कि पिछले छह साल से किसी ने रैन बसेरे की सुध नहीं ली। पहली बार ईओ यहां पहुंची, तो व्यवस्था भी बनने लगी हैं। छह साल पहले ही दिए गए बिस्तर यहां पर जैसे-तैसे ठीक कर चलाये जा रहे हैं। उनके पास बिस्तर लेने का बजट नहीं है। ईओ के द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया, इसी कारण यहां पर धूल आदि से गन्दगी नजर आ रही है। यह कार्य 15 दिसम्बर तक पूर्ण होगा, इसके बाद ही व्यवस्था बन पायेगी।

संस्था ने मांगा पुलिस फोर्स और दस माह का बकाया पैसा
मुजफ्फरनगर। रैन बसेरे का कार्य देख रही एनजीओ आदर्श सेवा समिति के प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनको पालिका से दस माह से भुगतान नहीं हो पाया है। वो कर्मचारियों को अपने स्तर से ही वेतन दे रहे हैं। इससे समस्या बनी है। वो कर्मचारियों को लगाकर सड़क पर सोते कर्मचारियों को उठाकर लाने का कार्य करते हैं, लेकिन ये लोग नहीं आते हैं। उन्होंने ईओ को भी इससे अवगत कराया, कई बार लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं। इसके लिए हमें रात्रि में भ्रमण के लिए पुलिस फोर्स की भी आवश्यकता है। बिना पुलिस के यह मुमकिन नहीं है। पालिका से इसमें सहयोग मांगा गया है।

ईओ ने लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी, हीटर और गीजर की होगी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रैन बसेरों में व्यवस्था बनाई जा रही है। पालिका के द्वारा एक स्थाई और दो अस्थाई रैन बसेरों में लोगों के ठहरने का बंदोबस्त किया गया है। एक अस्थाई रैन बसेरे साई धाम पर अतिक्रमण किया गया था, जिसको हटवाया गया है। रैन बसेरों में 50 नये गददे और कम्बल दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्थाई रैन बसेरे में हीटर और गीजर भी लगवाने की व्यवस्था दी जा रही है। वहां पर शौचालय को तुड़वाकर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। कुछ माह से भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही नियमित निगरानी के लिए तीनों राजस्व निरीक्षकों अमरजीत, विजय कुमार और अमित कुमार के साथ अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वो कर विभाग को प्रतिदिन निरीक्षण रिपोर्ट देंगे। साथ ही शिफ्टवार अन्य कर्मियों को भी यहां पर लगाया गया है। रात्रि में भ्रमण दल का भी गठन किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर कोई भी न सोये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal