पालिका में नहीं बदले हालात, शहर में लगे चहुंओर कूड़े के अंबार

Share :

मुजफ्फरनगर। वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर फजीहतों में फंसी दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी कर्मियों की हड़ताल बीते रविवार को छठे दिन खुल गई, लेकिन उसके बाद भी नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, जबकि कंपनी अधिकारी तमाम दावे करने से गुरेज करने से भी नहीं थक रहे। यहां कह कहना भी गलत न होगा कि 11 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्ड कंपनी की गाड़ियों की आवाज सुनने से वंचित चल रहे हैं, वहीं डलावघरों पर गंदगी के ढ़ेर लगे हैं।
नगरपालिका परिषद् के साथ बीते फरवरी में अनुबंध के आधार पर पालिका के 55 वार्डों में शुरू हुई डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व डलावघरों से कूड़ा निस्तारण में लगी नई दिल्ली की एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. अभी भी फजीहतों से घिरी हुई है, जिसमें बीते दिवस नगर पालिका द्वारा उसके कर्मियों के वेतन के रूप में धनराशि देने के बाद कूड़ा निस्तारण की समस्या का कोई निदान नहीं हो पाया है। कंपनी पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर वाहनों का चक्का जाम कर हड़ताल पर गए कर्मियों की वापसी वेतन भुगतान के बाद कम नहीं हो पाई है। इससे जहां एक ओर कई वार्डों में अभी तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन फिर से श्ुारू नहीं हो पाया है, वहीं अधिकांश कूड़ा डलावघरों पर कूड़े के अंबार सफाई व्यवस्था का सच भी उजागर कर रहे हैं। इस मामले को लेकर कर्मियों का आरोप है कि कंपनी ने उन्हें दो माह का वेतन नहीं दिया और पीएफ व ईएसआई कार्ड भी नहीं बनाए है। कंपनी के 5-5 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटे थे, जबकि नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने उस वक्त भी आश्वासन दिया था। हालांकि बाद में उक्त समस्या का समाधान चेयरपर्सन ने कंपनी पर हड़ताल खुलवाने के लिए दबाव बनाया, जिसके बाद रविवार में कंपनी के परियोजना प्रबंधक का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे सेकेंड्री जोन के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने कूड़ा कलेक्शन के वाहनों को निकलवाया था। बाद में सेकेंड्री जोन के चालकों-सुपरवाईजरों ने छोटी गाड़ियों संग वार्डों में पड़े कूड़े को उठाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन 5 दिनों के बाद भी पालिका क्षेत्र में कूड़ा निदान की समस्या का निदान होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है, जिसे लेकर चेयरपर्सन ने कंपनी अधिकारियों को समस्या निदान न होने पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी है।

इन्होंने कहा-
सेकेंड्री जोन इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार से सभी कूड़ा वाहन सड़कों पर आ जायेंगे। उन्होंने दावा किया कि शनिवार को अधिक डलावघरों को साफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कामकाज करने वाले कर्मियों के हितों के लिए कंपनी संवेदनशील है, लेकिन ऐसे कर्मियों की सूची बनाई गई है, जो बिना वजह ही मामले को तूल देकर गन्दगी से शहर सड़ाने की साजिश रच रहे थे। इनके खिलाफ प्रशासन और पालिका सहमति बाद कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal