ड्यूटी आमद पर पीआरडी गार्ड लिखे जाने पर भड़के जवान

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में ड्यूटी आमद पर पीआरडी गार्ड लिखे जाने के विरोध में शनिवार को दर्जनों पीआरडी जवानों ने विकास भवन में पहुंचकर हंगामा किया। इस बीच गुस्साए पीआरडी जवानों ने इस माह की ड्यूटी भी लेने से इंकार कर दिया। विभाग की ओर से की गई उक्त कार्रवाई से गुस्साए पीआरडी के जवानों का कहना है कि जब तक ड्यूटी आमद में संशोधन करते हुए फिर से पीआरडी जवान अंकित नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी पीआरडी जवान कहीं भी ड्यूटी नहीं करेगा।
शनिवार को ड्यूटी आमद पर पीआरडी गार्ड लिख दिए जाने के विरोध में विकास भवन में पहुंचे इन पीआरडी जवानों ने जिले के अधिकारियों पर शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया। शनिवार को विकास भवन कार्यालय पर हंगामे की सूचना मिलने पर वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधा सिंह और अजय कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीआरडी के जवानों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। जिला युवा कल्याण विभाग में वर्तमान में करीब 450 पीआरडी जवान हैं। वहीं जनपद में करीब 370 ड्यूटी पाइंट है। इन ड्यूटी पाइंट पर लखनऊ स्तर से ही आॅनलाइन पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगती है। इस बार एक दिसम्बर को सभी पीआरडी जवानों की ड्यूटी में परिवर्तन हुआ है। इस दौरान ड्यूटी आमद में पीआरडी जवान के स्थान पर पीआरडी गार्ड अंकित हो गया, जिसका पीआरडी जवानों ने मेरठ रोड स्थित विकास भवन में पहुंच कर जमकर विरोध करते हुए हंगामा किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधा सिंह ने पीआरडी जवानों को समझाते हुए उक्त ड्यूटी आमद में फिर से अब पीआरडी जवान ही अंकित करने के लिए कहा है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद पीआरडी के जवानों का हंगामा शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में रूबी बेगम को मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा की सक्रिय नेत्री रूबी बेगम ज्वालापुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने रूबी बेगम का फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि रूबी

कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि स्व.राजीव गांधी देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने बताया

गली के कुत्ते ने दिखायी वफादारी, खाना खिलाने वाले व्यक्ति पर हमला करने आए दूसरे कुत्ते से भिड़ा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर तरफ छाए आवारा कुत्तों के आतंक के बीच गली में रहने वाले एक कुत्ते की वफादारी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर की है। यहां एक व्यक्ति पर दूसरे कुत्ते ने हमला किया तो गली में रहने वाला एक कुत्ता अपने परिचित व्यक्ति को

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुक्रवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की और से प्रेमनगर आश्रम में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार से शुरू हो रहे एक्सपो का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। एक्सपो में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली 180 कंपनियां अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। प्रदर्शनी के दौरान

अनीस कुरैशी बने हरिद्वार के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने अनीस कुरैशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर अनीश कुरैशी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन के बीच प्रचारित प्रसारित करते हुए संगठन को मजबूत करें। पूर्व राज्य

वायरल वीडियो देखकर विधायक पंकज मलिक ने डिलीवरी बॉय विशाल की मदद की, भेंट किया नया मोबाइल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं को बरकरार रखते हुए प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर डिलीवरी बॉय विशाल को नया मोबाइल फोन भेंट कर उनकी परेशानी में सहयोग किया। गत दिनों डिलीवरी का कार्य करते समय विशाल का मोबाइल फोन पानी में गिर गया था और काफी तलाश के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal