डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की नगर में हड़ताल हुई समाप्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पालिका संग हुए अनुबंध के आधार पर कूड़ा निस्तारण में लगी दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी की समस्या का कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है। अपने ही कर्मचारियों के गुस्से का दंश झेल रही कंपनी पर इन कर्मियों ने वेतन न देने के आरोप लगाते हुए काम बंद कर दिया है जिससे नगर में कूड़े के अंबार लगने के साथ तीन दिनों से घरों से भी कूड़ा नहीं उठाया गया है। अनुबंध पालन न होने से पालिका की जांच के रडार पर चल रही कंपनी के सामने कर्मचारियों को वेतन देने की समस्या मुंह बाए हुए खड़ी है, उधर, पालिका की चेयरपर्सन के साथ ईओ भी बाहर हैं। ऐसे हालातों में कंपनी अफसरों ने किसी तरह गुरूवार को कर्मियों को एक सप्ताह का समय देने की बात की, जिस पर माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह फिर से नगर की गलियों में उक्त कूड़ा उठाने के लिए आवाज सुनाई दे जाए। ऐसी संभावना कंपनी के अफसरों ने जाहिर की है।
नगरपालिका परिषद क्षेत्र में फरवरी माह में शुरू हुई नई दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी वर्तमान में अपने ही कर्मियों के विरोध से जूझ रही है। वेतन न मिलने के आरोपों से घिरे कंपनी अफसरों के बीते तीन दिनों से पसीने छूटे हुए हैं, लेकिन समस्या समाधान नहीं हो पा रहा है। इस कड़ी में बीते 3 दिनों से प्राइमरी सैक्शन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य करने वाले वाहन चालक, सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारी भोपा रोड स्थित कंपनी दफ्तर पर आंदोलनरत है। नगर में हड़ताल पर चल रहे कर्मियों का आरोप है कि बीते दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तमाम कर्मी काम बंद हड़ताल पर हैं। ऐसे में कर्मचारियों ने कूड़ा वाहनों का चक्का जाम करने के साथ अपना वेतन दिए जाने तक काम नहीं करने की चेतावनी दी है। इस बीच कर्मियों से कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने एक सप्ताह में वेतन का भुगतान कराए जाने का आश्वासन देते हुए काम पर लौटने के लिए मना लिया है, जिससे शुक्रवार से फिर नगर क्षेत्र में कंपनी के कूड़ा वाहनों की आवाज फिर से सुनाई देने की उम्मीद जगी है।

इन्होंने कहा-
कंपनी सेकेंडरी प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर पालिका से बिल का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों का वेतन लंबित हो गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर व नवम्बर माह का वेतन प्राइमरी सैक्शन के करीब 300 कर्मियों को नहीं मिल पाया है, जबकि सेकेंडरी प्वाइंट के डलावघरों पर कार्य करने वाले कर्मियों को कंपनी ने वेतन का भुगतान किया है, वहां पर कार्य जारी है। उन्होेंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं को लेकर पालिका में बात की गई है, लेकिन इस बीच पालिका चेयरपर्सन व ईओ के जनपद से बाहर होने के कारण भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। संभावना है कि दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में पालिका से भुगतान होने के बाद कर्मचारियों की वेतन समस्या समाप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal