नींद से जागा प्रदूषण विभाग, छह उद्योगों पर लगा दी सील

Share :

मुजफ्फरनगर। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता घटने तथा प्रदूषण बढ़ने पर सीएक्यूएम द्वारा क्षेत्र में लागू ग्रेप स्टेज-4 से जनपद में तमाम व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। डीएम की कड़े रूख पर मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए आधा दर्जन उद्योगों को सील करने के साथ छापामार कार्यवाही करते हुए नियमों के खिलाफ चल रहे उद्योगों का संचालन बंद करा दिया।
डीएम उमेश मिश्रा के आदेशों के बीच मंगलवार को जनपद में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने 2 टीमें गठित करते हुए कई उद्योगों का औचक निरीक्षण कराया। पहली टीम में शामिल अवर अभियंता संध्या शर्मा ने एलए सर्वेश कुमार व मौहम्मद आलम के साथ कई क्षेत्रों में संचालित उद्योगों पर कड़ी कार्यवाही की। जेई संध्या शर्मा ने बताया कि टीम ने जौली रोड पर सिखरेडा गांव के पास त्यागी कंस्ट्रक्शन हॉट मिक्स प्लांट का संचालन होता पाए जाने एवं वायु प्रदूषण के कारण कंस्ट्रक्शन पर पाबंदी लगाने के साथ कार्यवाही करते हुए प्लांट को बंद कराया। वहीं प्लांट की मशीनों को सील कर दिया। वहीं मलीरा गांव के निकट मै. शिव शक्ति हॉट मिक्स प्लांट और मै. एकेवी कन्स्ट्रक्शन पर छापा मारा। यहां हॉट मिक्स प्लांट बंद मिला, लेकिन भविष्य में इसके संचालन की संभावना को क्षीण करने के लिए दोनों प्लांट में सीलिंग कार्यवाही की गई। इसके अलावा कुछ उद्योगों, टायर फैक्ट्री एवं कोल्हु आदि का निरीक्षण किया। इस बीच कोल्हु संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देशित किया गया और पन्नी कचरा नहीं जलाने तथा खुले में कूड़ा या लकड़ी न जलाने के लिए कहा। वहीं दूसरी टीम ने जेई राधा गुप्ता के नेतृत्व में रवि प्रकाश सिंह जेआरएफ और अन्य कर्मचारियों ने क्षेत्र में अभियान चलाया। जेई राधा गुप्ता ने बताया कि चांदपुर मखियाली के पास राम इंडस्ट्रीज के साथ मुस्तफाबाद पचैंडा रोड स्थित मै. ओम शिव कन्स्ट्रशन और ग्राम सिमली स्थित मै. रघुवंशी कन्स्ट्रशन संचालित पाये जाने पर टीम ने तत्काल इन प्लांटों को बंद कराते हुए सील किया गया। मंगलवार को डीएम के निर्देशों पर शुरू की गई कार्रवाई से क्षेत्र में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।

इन्होंने कहा-
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 के नियमों का पालन कराने को विभागीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को इसी कड़ी में दो टीमों को लगाकर औचक निरीक्षण के दौरान छह उद्योग सील कराने के साथ अन्य को चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्क के लिए भी निगरानी की जा रही है। सरकारी विभागों को भी इसके लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए सूची मांगी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal