मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के गांव कल्लरपुर कछौली में श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में आज यानि 21 से 24 नवम्बर तक श्री भैरवाष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 21 नवम्बर को श्री भैरव बाबा की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभा यात्रा श्रीबालाजी धाम नई मंडी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांव कल्लरपुर कछौली स्थित सिद्धपीठ मंदिर पर पहुंचेगी।
श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए कहा कि गुरूवार 21 नवम्बर को श्रीमहाकाल भैरव बाबा की रथयात्रा नगर में निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 5 बैंड, 7 झांकी, दो डीजे, कीर्तन मंडल और भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा। बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउनहाल रोड, शिवचौक, रुडकी रोड से शाहबुद्दीनपुर गांव और मिमलाना होते हुए कल्लरपुर कछौली के श्रीसिद्धपीठ मंदिर में पहुंचेगी। बैठक में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, मुकेश धीमान, जयवीर सिंह, सोनू कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, राजकुमार, सुनिल कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।






