लोकसभा चुनाव सर्वे: UP में भाजपा की फिर से लहर, सपा को कितनी सीटें

Share :

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सदन में ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है। उन्होंने अकेले बीजेपी के 370 से अधिक सीटें आने का दावा किया है। पीएम मोदी के दावों और बीजेपी के टारगेट के लिए उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी के लिए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रद्रेश में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना जरूरी है। आपको बता दें कि 2019 में भगवा पार्टी को यूपी में 62 सीटों पर जीत मिली थी।  2014 की तुलना में 9 सीटें कम थीं।

आज तक और सी वोटर के ताजा सर्वे के नतीजों पर गौर करें तो यूपी में बीजेपी अपना एक लक्ष्य पाने में सफल होती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भगवा पार्टी को 52.1 प्रतिशत मत मिल सकता है। 2019 में बीजेपी को 49.98 मत मिले थे, जिसकी तुलना में यह अधिक है। वहीं सपा को 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 30.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को सिर्फ 5.5 प्रतिशत मत से संतोष करना पड़ सकता है। बीएसपी के खाते में 8.4 प्रतिशत वोट जाता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी दस साल बाद 2014 वाला अपना प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है। राज्य की कुल 80 सीटों में 70 सीटें जीतती दिख रही है। सर्वे में शामिल लोगों के मत के नतीजों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी (सपा) को यहां सात और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, केंद्र सरकार में शामिल अपना दल की अनुप्रिया पटेल की पार्टी के दो उम्मीदवार चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal