दो स्पेशल कमांडर नहीं थे तो मल्लिकार्जुन खरगे की मौज आ गई, PM मोदी का किन 2 लोगों पर वार

Share :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि संसद में ‘दो कमांडरों’ की गैरमौजूदगी का खरगे ने फायदा उठाया था। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि कांग्रेस 40 सीटों पर भी जीत हासिल नहीं कर सकेगी।

पीएम मोदी ने बगैर नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मैं उस दिन तो कह नहीं पाया, लेकिन मैं खरगे जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं। बहुत ध्यान से सुन रहा था खरगे जी उस दिन मैं और ऐसा आनंद आया ऐसा आनंद आया और ऐसा बहुत कम मिलता है। लोकसभा में तो कभी कभी मिल जाता है, लेकिन वह दूसरी ड्यूटी पर हैं तो मनोरंजन कम मिलता है।’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन लोकसभा में खल रही मनोरंजन की कमी को आपने पूरा कर दिया। और मुझे खुशी इस बात की थी कि माननीय खरगे जी काफी शांति से बोल रहे थे, समय भी काफी लिया था। मैं सोच रहा था कि आजादी मिली कैसे। इतना सारा बोलने की आजादी मिली कैसे। बाद में मेरे ध्यान में आया कि जो दो स्पेशल कमांडर रहते हैं, वो नहीं थे। आजकल नहीं रहते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal