कैमिस्ट एसोसिएशन की संपन्न बैठक में समस्याओं पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक एक होटल में जिलाध्यक्ष कमलजीत सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री अक्षय मित्तल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन संरक्षक योगेश मदान ने व्यापार में आ रही समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए दवा व्यापारियों की एक्सपायरी ब्रेकेज, कंपनियों के मनमर्जी से होलसेल व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध जताया।
बैठक में नोएडा के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने सम्मिलित होकर मुजफ्फरनगर दवा व्यापारियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि वें किस प्रकार व्यापार में आ रही इन समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने आॅनलाइन दवा व्यापार का पुरजोर विरोध किया। बैठक में जिला औषधि निरीक्षक पवन शाक्य द्वारा झोलाछाप डॉक्टर एवं बिना लाइसेंसधारकों को माल ना बेचने का व्यापारियों से आह्वान किया, जिसका सभी ने एकजुट होकर सहयोेग करने और जिला प्रशासन द्वारा किसी व्यापारी का बिना आधार उत्पीड़न न किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष कमलजीत सिंह ने कहा कि इन सभी समस्याओं का एक ही समाधान है कि दवा व्यापारी माल बिल पर खरीदें एवं बिल पर ही बेचें। इस बैठक में मुख्य रूप से चेयरमैन विजेन्द्र शर्मा, रामवीर सिंह मलिक, कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा, आशीष अग्रवाल, हर्ष भाटिया, तरुण चौधरी, अमित कुमार, अमित शर्मा ,पवन सिंहल, अनिल वर्मा, राजकुमार गुप्ता, दीपक सिंहल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal