सात अक्टूबर की बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी, बदलेंगे हालात

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप नगर विकास के अपने संकल्प को लेकर दृढ़ प्रतिज्ञ हैं और इसके लिए कार्य योजना के बूते नगर सर्जन से नगरोदय के सहारे जनहित में 56 प्रस्तावों का एजेंडा लेकर आई हैं। एजेंडे में तीन चौराहों के सौन्दर्यकरण, हाईमास्ट लाइटों को बदलने के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त करने, पेयजलापूर्ति तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था संवारने की योजना है।
नगरपालिका परिषद् एक बार फिर से नगर विकास कार्यों और कार्य योजनाओं को गति देने की खातिर बोर्ड बैठक करने जा रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की स्वीकृति पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने 56 प्रस्ताव वाला एजेंडा जारी किया है। एजेंडे में सात अक्टूबर को प्रात: 11 बजे बोर्ड बैठक बुलाई है, जिसमें गत कार्यवाही की पुष्टि के लिए जुलाई माह में संपन्न हुई बोर्ड बैठक की प्रोसेडिंग भी सभासदों को भेजी गई है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रस्तावित की बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से लेकर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना तक विकास कार्ययोजना को पारित कराने के लिए प्रस्ताव शामिल किए हैं। इसमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास को आधार बनाकर नगरीय क्षेत्र विकास के लिए प्रस्ताव शामिल किए हैं। वहीं शहर के कूकड़ा, विश्वकर्मा व अलमासपुर चौराहों के सौंदर्यकरण का काम आगामी दिनों में करने जा रहे हैं। साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर लगी हाईमास्ट लाइटों में अब तक जल रही सोडियम फ्लड लाइटों को एलईडी लाइटों से परिवर्तित करने की कार्य योजना बनाई है। इसमें 120 हाईमास्ट सोडियम फ्लड लाइटों को हम 170-200 वॉट एलईडी लाइटों से बदलेंगे। इस पर करीब 32.21 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों में सरकूलर रोड, खालापार, कोर्ट रोड, अंसारी रोड, गांधी कालोनी, रामलीला टिल्ला की सड़कों का पेंच मरम्मत करने के लिए 12.27 लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया है। पेयजलापूर्ति सुधार के लिए शहीद चौक खालापार में 10 एचपी का नया नलकूप, स्टेडियम गेट के पास नलकूप रिबोर होगा। शहर में लगे 110 वाटर कूलरों के आगामी वित्तीय वर्ष में रख रखाव व मरम्मत के लिए 49.84 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। नगर सृजन योजना में सीमा विस्तारित क्षेत्र में 44 विकास कार्य कराये जा रहे हैं। वैश्श्विक नगरोदय योजना में एक वर्ष का प्लान और 5 साल का विजन लेकर कार्य योजना लाई गई है। वहीं एफएसटीपी प्लांट किदवईनगर के संचालन के लिए आउटसोर्स व्यवस्था को हरी झंडी, कांवड़ यात्रा में हुए कार्यों, लोकसभा चुनाव में बूथों को तैयार करने के कार्य के भुगतान, इसके साथ कर्मचारियों को ठण्डी वर्दी का भुगतान और उनके चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल के भुगतान स्वीकृति के लिए बोर्ड के समक्ष रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे नगर के हित के लिए लगातार काम करने का प्रयास हैं। उम्मीद है कि नगर विकास हित का एजेंडा 7 अक्टूबर को सर्वसहमति से पारित हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई