भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया कुष्ठ आश्रम में पोषण सामग्री, स्वच्छता किट तथा राहत सामग्री का वितरण

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरनगर द्वारा मंगलवार को कुष्ठ आश्रम में पोषण सामग्री एवं स्वच्छता किट तथा राहत सामग्री का वितरण किया गया।
महासचिव डॉक्टर हेम बिंदु नायक एवं अखिलेश चंद शाही उपसभापति राज्य शाखा रेड क्रॉस द्वारा प्रदत निर्देश के अनुपालन में उमेश मिश्रा जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष तथा डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपाध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में गौरी शंकर कुष्ठ आश्रम खतौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 1 अक्टूबर को स्वच्छता किट पोषण किट औषधि किट एवं राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला अप कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ विपिन कुमार एवं डॉ अश्वनी कुमार सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली उपस्थित रहे डॉ विपिन कुमार द्वारा कुष्ठ रोगियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा अधीक्षक खतौली द्वारा उनके उपचार एवं सुविधाओं की उपलब्धता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से की जा किए जाने का विवरण को अवगत कराया गया।
रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति डॉ अशोक अरोड़ा द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा स्वच्छता किट एवं वितरित की जा गई राहत सामग्री के संबंध में चर्चा की गई रेड क्रॉस कार्यक्रम संयोजक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा कुष्ठ रोगियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की तथा उनके बच्चों की पढ़ाई के बारे में उनको अवगत कराया
कार्यक्रम में जिला प्रबंध समिति सदस्य श्री अशोक शर्मा एवं आजीवन सदस्य श्री महक सिंह तथा रेड क्रॉस स्वयंसेवक शिवराज सिंह तथा दिन बहादुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली के लेप्रोसी सुपरवाइजर शिव विजय एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal