जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवट में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान दोनों अभियान ही सभी लोगों से जुड़ा है। इस अभियान को केवल स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए सबको मिलकर जन जागरूकता करनी होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा , इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव‌,इनके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार ,क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया कि इन दोनों अभियानों की जन जागरूकता के लिए सभी ब्लॉक स्तर पर प्रचार प्रसार सामग्री वितरित कर दी गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए” स्वस्थ व्यवहार अपनाना है संचारी रोगों को हराना है “नारा दिया गया है जिसके अंतर्गत घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बाॅह के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दे, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें ये सात बातें ऐसी हैं अगर हम इनका ध्यान रखेंगे तो हम संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे ।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया इकाई के कर्मचारियों , एवं नगर पालिका के कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडा दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमन कुमार, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार, सभासद देवेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal