डीएम की पहल पर बदलेंगे नगर के हालात, ई-रिक्शाओं पर लगेगा अंकुश

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, बच्चों को सुरक्षित यातायात के अवसर उपलब्ध कराने और अवैध रूप से चल रहे वाहनों तथा स्टैण्ड पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा बेहद गंभीर नजर आये। उन्होंने जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में सम्बंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो स्कूलों में चल रहे वाहनों की फिटनेस को जांचने के साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से पेश आये। इसके साथ ही जिले में डग्गामार वाहनों का संचालन और अवैध टैक्सी स्टैण्ड को बंद कराया जाये। डीएम ने सुव्यवस्थित यातायात पर जोर देते हुए कहा कि ई रिक्शा की नम्बरिंग और रूटवाइज उनके संचालन के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश एआरटीओ को दिये हैं। ताकि शहर को ई रिक्शा के कारण होने वाली जाम की समस्या से निजात मिल सके।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह सितम्बर 2024 की बैठक जूम एप के माध्यम से हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा स्कूल और कालेज के यातायात वाहनों की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, चालक का लाईसेन्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूल और कॉलेज में जागरूकता कैम्प लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया। पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि शहर में चैंकिंग कराकर बिना हेलमेट और नियम विरू( वाहनों पर कार्यवाही करें। ई-रिक्शा का रूट प्लान और नम्बरिंग के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया, जिससे शहर जाम-मुक्त हो सके। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा डग्गामार बस स्टैण्ड, अवैध टेक्सी स्टेण्ड को तत्काल बन्द करने, ओवर लोडिंग, अवैध खनन पर अंकुश लगाने हेतु प्रशासन और परिवहन, पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एनएचएआई बागपत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal