अधूरे कार्यो पर ईओ ने लगाई फटकार, दिए सुधार के निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र को कूड़ा बनाने के लिए कूड़ा डलावघर को बंद कराने की पहल के बाद बंद कराए डलावघरों के सौंद्रर्यकरण के कार्य में लोग रोडा अटकाने लगे हैं। रामलीला टिल्ला में तमाम प्रयासों के बावजूद ओपन कूड़ा डलावघर को बंद कराने में थक चुके लोगों को नगर में कंपनी के आने पर चेयरपर्सन की पहल पर उसे बंद कराया। अब वहां वॉल पेंटिंग के सहारे सौन्द्रर्यकरण हो रहा था, तो विरोध खड़ा हो गया, हालांकि प्रभारी एनएसए ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाल ली। उधर, ईओ ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया तो कई स्थानों पर खामियां मिली, जिस पर उन्होंने अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। वहीं कम्पनी बाग के मोटल में कराये गये कार्य का अधूरापन देखकर वो नाराज हुई और ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक अनुबंध के तहत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सोमवार सवेरे ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह जेई निर्माण कपिल कुमार के साथ विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए स्थलीय निरीक्षण पर निकली। उन्होंने इस बीच कूकड़ा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के बीच हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां 2 सीसी रोड व जल निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने ईओ से मांग करते हुए कहा कि बड़ा नाला खुला बनाया जा रहा है, जबकि यहां दुकाने, बाजार व मकान होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के खुले नाले में गिरने की आशंका प्रबल हैं, ऐसे में इसे बंद कराकर बनाया जाये। मौके पर ईओ ने जेई निर्माण को नाले को ऊपर से कवर्ड कराने के निर्देश दिये। वहलना क्षेत्र में शहरी सीमा पर पालिका द्वारा बनाए इलेक्ट्रिक स्वागत बोर्ड एवं कंपनी बाग में पालिका के मोटल निरीक्षण कर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ को शौचालय में शीशा, दरवाजों व खिड़कियों पर कुंडी और साफ सफाई का अभाव मिला। ईओ ने ठेकेदार के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मिली खामियों को ठीक करने के निर्देश दिये। वहीं अंसारी रोड पर सभासद रितु त्यागी के वार्ड में डॉ. गंगल वाली गली के नुक्कड़ पर बने ओपन कूड़ा डलावघर को बंद कराकर हो रहे सौंद्रर्यकरण कार्य को भी देखा। यहां पर पुराने टायर व अन्य सामग्री से सौंद्रर्यकरण चल रहा है। उन्होंने बताया कि जहां कूड़ा डलावघर बंद हुए हैं, वहां पर सौन्दर्यकरण कराकर पेड़ पौधे लगाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रामलीला टिल्ला पर कुछ प्राइवेट सफाई कर्मियों ने वॉल पेंटिंग का विरोध कर काम को रोक दिया था, लेकिन उनको समझाकर कार्य शुरू करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal