जिले में खांडसारी इकाईयों से अब नहीं मिलेगा नकद भुगतान

Share :

मुजफ्फरनगर। चीनी मिलों को गन्ना देने के बाद भी भुगतान पाने के लिए भटकने वाले किसानों को अब खांडसारी उद्योग से नकद भुगतान व्यवस्था पर अब अंकुश लगने जा रहा है। डीएम ने खांडसारी उद्योग को समीक्षा बैठक में जिले में चल रही खाण्डसारी इकाईयों के स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वो किसानों को गन्ना मूल्य का नकद भुगतान बंद कर चीनी मिलों की भांति उनके बैंक खातों में भुगतान करने का काम करें।
सोमवार को जिला पंचायत के चौ. चरण सिंह सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में खांडसारी इकाईयों के संचालन को लेकर संपन्न हुई समीक्षा बैठक में खांडसारी-कोल्हुओं को लेकर अनेक समस्याओं को उठाया। बैठक में सहायक चीनी आयुक्त ने डीएम उमेश मिश्रा को अवगत कराया कि खांडसारी इकाईयों ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान आॅनलाईन या बैंक से न होकर सीधे नकद किया जाता है। वहीं खांडसारी इकाई-कोल्हु खराब गुणवत्ता की चीनी में गन्ने का रस मिलाकर गुड़ का उत्पादन करते हंै। डीएम उमेश मिश्रा ने नकद भुगतान की व्यवस्था इसी सत्र से बंद करते हुए इकाईयों को चीनी मिलों की तरह किसानों के बैंक खाते में गन्ना भुगतान को कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अपने निर्देशों में कहा कि जनपद में आगामी पेराई सत्र में संचालित खाण्डसारी इकाईयों द्वारा खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान ई-ट्रांजेक्शन या बैंक खातों से सीधे किसानों के खाते में शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने सहायक चीनी आयुक्त, शामली व गन्ना अधिकारी, मुजफ्फरनगर के साथ बैठक कराकर हर माह खांडसारी इकाई के संचालकों व गन्ना किसानों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही खराब गुणवत्ता की चीनी में गन्ने का रस मिलाकर गुड़ का उत्पादन एवं प्रदूषण करने वाली खांडसारी इकाईयों और कोल्हुओं का प्रदूषण व एफएसडीए से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में खांडसारी इकाई संचालकों के साथ सहायक चीनी आयुक्त मुजफ्फरनगर व शामली, गन्ना अधिकारी, खांडसारी अधिकारी, क्षेत्रीय खांडसारी निरीक्षक एवं खांडसारी इकाई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal