मंत्री ने नारियल फोड़ किया नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर स्थित ओम पैराडाइज कालोनी में जल निकासी की वर्षो पुरानी समस्या का शनिवार को मंत्री के दखल के बाद निदान हो गया। शनिवार को कालोनी में इस जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए नाला निर्माण कार्य का नारियल फोड़ते हुए शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
जानसठ रोड ओम पैराडाइज कालोनी के परिवारों के लिए जल निकासी बड़ी समस्या थी, जिसमें कालोनी विकसित होने के साथ यहां से ड्रेन का उचित प्रबंधन न होने से जरूरत के पानी के साथ बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता था। मुख्य द्वार व सड़क पर पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित था। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने मंत्री कपिल देव के समक्ष समस्या को रखा। ओम पैराडाइस में मंत्री ने एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जल निकासी के प्रबंधन करने के निर्देश दिये थे। एमडीए से जल निकासी के नाला निर्माण का प्रस्ताव को मंत्री ने शासन से स्वीकृति दिलाई थी। बजट स्वीकृत होने पर शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ओम पैराडाइस पहुंचकर वहां से सहावली नाले तक एक नये नाले का निर्माण कराने के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उन्होंने एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति को निर्देश दिये कि समय से कार्य पूर्ण करायेंगे। मंत्री कपिल देव के प्रयासों से समस्या समाधान होने पर ओम पैराडाइस हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एनबी नथानी, नीरज गोयल सचिव, गोपाल चौधरी, जीतसिंह पुंडीर, अजय अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, संदीप सिंघल, बीबी कुच्छल, अलका सिंघल, उषा नथानी, सविता अग्रवाल, ईशा कुच्छल, सरोज सिवाच आदि लोगों ने प्रयासों की सराहना की।

इन्होंने कहा-
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व जानसठ रोड पर ओम पैराडाइस हाउसिंग सोसायटी को विकसित किया था। यहां रिहाइश के दौरान कालोनी बनाने में जल निकासी प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया गया, तभी से लोग परेशानी झेल रहे थे। समस्या सामने आई तो इसके समाधान के लिए हमने प्रयास किये और करीब 60 लाख रुपये की लागत से यहां से सहावली मोड़ तक नाला निर्माण कार्य कराया जायेगा, जिसका आज विधिवत शिलान्यास किया गया है। करीब दो माह में नाला बन जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal