डी एस पब्लिक स्कूल ने किया शहीद ए आजम भगत सिंह को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। यहाँ डी एस पब्लिक स्कूल में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की क्रान्ति के अमर पुरोधा, शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिवस उनके चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित करते उनको भावपूर्ण नमन किया गया।इस अवसर पर स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा सहित स्कूल कोर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा उपस्थित वि़द्यार्थियों ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हे पुष्पांजलि दी। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने माँ भारती के अमर सपूत सरदार भगत सिंह को अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह अन्याय एवं शोषण के विरूद्ध उठने वाली आवाज का प्रतीक है। भगत सिंह के जीवन आदर्श एवं जीवन मूल्य हमें हमेशा अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहेंगें। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने अमर शहीद भगत सिंह पर नमन करते हुए कहा कि भगत सिंह के विचारों एवं आदर्शो से प्रेरणा लेकर ना केवल भारत बल्कि विश्व के कई अन्य देशों ने भी अन्याय के विरूद्ध संघर्ष किया एवं सफलता प्राप्त की। स्कूल कार्डिनेटर श्री संदीप दीक्षित ने भगत सिंह के जीवन से जुडे संस्मरण सुनाए तथा सरदार भगत सिंह के शौर्य, त्याग एवं देश के लिए उनके दिए गए बलिदान के विषय में बताया। उन्होने कहा कि सरदार भगत सिंह ने अपने साथियों सुखदेव एवं राजगुरू के साथ मात्र 24 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। साहस, बलिदान एवं देशभक्ति का ऐसा उदाहरण विश्व में अन्यत्र कही नही मिलता। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने देश के लिए भगत सिंह एवं उनके साथियों के द्वारा किए गए संघर्ष एवं बलिदान की गाथाएँ सुनाई। उन्होने कहा कि यह आज हमारा कर्त्तव्य बन जाता है कि इन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्रता का जो उपहार हमें दिया है, तन, मन, धन से हम उसकी रक्षा करें एवं हमेशा देश के लिए समर्पित रहे। हमे गर्व है कि हम भगतसिंह के देश में पैदा हुए है। इस अवसर पर भगत सिंह के प्रिय गीत ’मेरा रंग दे बसंती चोला’ का भी गायन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत जिसमें सभी को समान अधिकार, सामाजिक समरसता, प्राप्त हो का निर्माण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में बताते हुए लोगों को स्वच्छता के नियमों को अपनाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के विषय में भी समझाया। अभियान के अंतर्गत आज विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता अभियान पर आधारित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान पर आधारित लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आकर्षक नारे लिखे। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का उद्घोष करते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से स्वच्छता के नियमों को अपनाने एवं साफ स्वच्छ गली मोहल्ले एवं नगर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई