मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के Industrial Academia Integration and Skill Development Cell के द्वारा एक वेबीनार का आयोजन हुआ जिसका शीर्षक “पर्सनेलिटी डेवलपमेंट सॉफ़्ट स्किल्स : प्रीपेरिंग फ़ॉर टुमारो” रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक तथा सेल के समन्वयक, डॉ पीयूष शर्मा (प्राध्यापक, जंतु विज्ञान) ने कार्यक्रम का संचालन, मुख्य वक्ता, डॉ उपदेश वर्मा (नेशनल कोऑर्डिनेटर, नीव : नेशनल एजुकेशनल एनरिचमेंट इन विलेजस) और जॉइंट सेक्रेटरी (विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मेरठ प्रांत) का परिचय देकर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने सरल भाषा में छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के द्वारा रोज़गार के बढ़ते विकल्पों से अवगत कराया l इस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने मुख्य वक्ता से पेशेवर जीवन में व्यक्तित्व विकास की भूमिका से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे।
इस कार्यक्रम में डॉ निशा चौहान ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा छात्र-छत्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ पीयूष शर्मा ने मुख्य वक्ता एवम् सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे कार्यक्रमों को और बढ़ावा देने पर ज़ोर डाला। कार्यक्रम में डॉ शेखर चंद, डॉ अरुण रतन, डॉ निशा चौहान, डॉ अंशुल शर्मा, मानविंदर सिंह, आशना गुप्ता, शालिनी कुशवाहा आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर






