सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जिला बैठक संपन्न हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, पूर्व मेयर संजीव वालिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व संचालन मंत्री सुधीर खटीक ने किया।
मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान में पिछड़ जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान में गति लाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान क्षेत्रीय सहसंयोजक हरजिंदर कौर ने कहा कि सदस्यता अभियान को हमें घर-घर जाकर संपर्क करते हुए लोगों को भाजपा का सदस्य बनना है और उनका नमो ऐप पर फॉर्म भर के पूरा करना है। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें हर बूथ पर कम से कम 200 सदस्य अवश्य बनाने हैं। अभी तक कार्यकर्ताओं द्वारा किए कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने और भी बेहतर कार्य करके दिखाने की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मिथलेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अभियान के संयोजक श्रीमोहन तायल समेत सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal