अधिकारियों को प्रधान परिवार ने बनाया बंधक, मचा हड़कंप

Share :

शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां में ग्राम प्रधान के यहां रिकवरी को पहुंचे नायब तहसीलदार व राजस्व टीम को ग्राम प्रधान के परिजनों ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने राजस्व अमीन व ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए टीम के सदस्यों को धारदार हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। गांव के जिम्मेदार लोगों ने मकान का मेन गेट खुलवाकर नायब तहसीलदार सहित राजस्व टीम को बंधनमुक्त कराया। सूचना पर एसडीएम बुढ़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो गए। गांव बसीकलां निवासी ग्राम प्रधान साबू कुरेशी पर बैंक ऋण के मद में 13.90 लाख रुपये की धनराशि बकाया चल रही थी। तहसील बुढ़ाना से आरसी जारी की गई थी। रिकवरी के लिए एंगे थे 7 नायब तहसीलदार अमन कुमार राजस्व टीम के साथ शुक्रवार को ग्राम प्रधान के मकान पर पहुंचे। यहां प्रधान के भाई बाबू व बाल्ला व अन्य लोगों ने हंगामा करते हुए पूरी टीम को मकान का गेट बंद कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने राजस्व अमीन व टीम के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। शोर शराबे पर ग्रामीणों ने गेट खुलवाकर टीम को मुक्त करा पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही एसडीएम बुढ़ाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने प्रधान के मकान पर मौजूद एक कार व बाइक को कुर्क कर साथ ले गई। इस संबंध में अमीन की तरारू से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

याना प्रभारी सुनील कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान, उसके दो भाइयों व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal