पांच दिवसीय भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 17 से 21 नवंबर तक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में 5 दिवसीय भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 17 से 21 नवंबर तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विगत वर्षों की भाँति, इस वर्ष भी भगवान श्री खाटूश्याम जी जन्मोत्सव रथयात्रा आगामी बुधवार, 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से निकाली जाएगी। रथयात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल (गुड मंडी) होते हुए बाबूराम गेट, मुनीम कालोनी, जैन कन्या इण्टर कालेज, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड़ होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल होते हुए मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड़, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड़ से होते हुए शिवचौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजलीघर के सामने वाली रोड़ से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दिर होकर, द्वारिकापुरी रोड़, भोपा रोड़, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से डाकखाना रोड़ होते हुए वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी।
रथयात्रा में 03 बैण्ड, ढोल, 08 झांकियाँ व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा जायेगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों, तोरणों से सजाया जा रहा है।आयोजन में 17 नवम्बर को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में सायं 7 बजे आयोजित किया जायेगा । 18 नवम्बर भगवान श्री खाटूश्याम जी की रथयात्रा प्रातः 10 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होगी। 19 नवम्बर कलश यात्रा प्रातः 09 बजे मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर नई मण्डी के मुख्य मार्गों से होकर वापस मंदिर प्रांगण पर समापन होगी । 19, 20 व 21 नवम्बर को मंदिर प्रांगण में श्री श्याम कथा (कथा व्यास- श्री गिरिराज शरण जी, जयपुर द्वारा) का आयोजन समय दोपहर 3 से 6 बजे तक किया जायेगा। 20 नवम्बर को निशान यात्रा शिव चौक से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होकर मन्दिर प्रांगण पर सम्पन्न होगी एव एकादशी संकीर्तन सायं 8 बजे (भजन प्रवाहक- श्री विमल दीक्षित (पागल), हरिगढ़ एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा) मंदिर प्रांगण में किया जायेगा । 21 नवम्बर को कथा समापन, बधाई उत्सव एवं भण्डारा सायं 7 बजे से होगा। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन होगा।
इस अवसर पर श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार के भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, अमित गोयल, अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, रजत राठी, नवनीत गुप्ता, अग्रिम सिंघल, तुषार गर्ग, राहुल ठाकुर व समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal