श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने पूरे कॉलेज परिसर में घूमे और प्रेस की आजादी के मायने बताएं। इस दौरान कुछेक छात्रों से सवाल-जवाब भी हुए।
कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल से प्रेस दिवस पर साक्षात्कार लिया गया। जिसमें उन्होंने प्रेस को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में इसकी महत्ती भूमिका है। वहीं मानव संसाधन विभाग के ग्रुप हेड अतुल रघुवंशी ने कहा कि प्रेस समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रेस ना सिर्फ सूचनाएं देता है, बल्कि सोसाइटी को जागरूक भी करता है। हाल के दिनों में प्रेस की आजादी को लेकर को लेकर जो सवाल उठ रहे है, उसे लेकर इन लोगों ने कहा की इसके लिए मीडिया को आत्मविवेचन करना चाहिए|
विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है। यह इस बात की ओर इशारा है कि प्रेस की आजादी भारत जैसे विविधतापूर्ण समाज के लिए कितना जरूरी है। इस मौके पर फैकल्टी मयंक वर्मा, आशीष के साथ छात्र पियूष, प्रिंस, सैफर, ज्योति, जतिन कटारिया, अंशिका राणा, निराली वर्मा, पल्लवी मेहरा, शिवांगी शर्मा, नैना, कनिक कुमार, दानिश,पूजा आदि मौजूद थे।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में कार्बन क्रेडिट एवं सतत कृषि विषय पर कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की एवं Trayambhu Tech Solutions Pvt. Ltd. (TRST01) के संयुक्त तत्वावधान में ‘किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना एवं सतत कृषि’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के बी.एससी. कृषि के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal