मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की एवं Trayambhu Tech Solutions Pvt. Ltd. (TRST01) के संयुक्त तत्वावधान में ‘किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना एवं सतत कृषि’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के बी.एससी. कृषि के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला में महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. केपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण एवं शोध आधारित कृषि गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
TRST01 के निदेशक श्री एस. के. बारीक** ने कार्बन क्रेडिट की अवधारणा, इसके महत्व तथा कृषि क्षेत्र में इसकी संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं की सफलता के लिए मिट्टी से संबंधित गुणवत्तापूर्ण डेटा का संकलन अत्यंत आवश्यक है। प्रो. एएस मौर्य, पृथ्वी विज्ञान विभाग, IIT रुड़की ने विद्यार्थियों को कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं के अंतर्गत मिट्टी के नमूने एकत्र करने की वैज्ञानिक विधियों, सैंपलिंग प्रक्रिया तथा गुणवत्तापूर्ण मृदा डेटा संग्रहण के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि इस परियोजना के अंतर्गत बी.एससी. कृषि के अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दो माह की इंटर्नशिप का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹8,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को किसानों के खेतों पर जाकर सर्वेक्षण, मृदा नमूना संग्रहण, मृदा डेटा संकलन एवं जियो-रेफरेंसिंग जैसे कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में अनुज कटियार, प्रोजेक्ट मैनेजर, TRST01 ने किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में संचालित परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सात विकासखंडों में मृदा डेटा संग्रहण एवं जियो-रेफरेंसिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना की शुरुआत वर्तमान में चरथावल विकासखंड से की गई है। इसके अंतर्गत किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्रित करना, उनका वैज्ञानिक रिकॉर्ड तैयार करना तथा खेतों की भौगोलिक स्थिति को जियो-रेफरेंसिंग के माध्यम से दर्ज करना प्रमुख कार्य होंगे।
इस अवसर पर प्रो. ओमवीर सिंह, सस्य विज्ञान विभाग ने प्राकृतिक खेती एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता बताई। महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. रबीश वर्मा ने विद्यार्थियों को इस परियोजना से मिलने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएँ कृषि विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं भविष्य में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. केपी सिंह, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. रबीश वर्मा, प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. आयुष बहुगुणा, प्रो. ओमवीर सिंह (सस्य विज्ञान विभाग), IIT रुड़की के प्रो. ए. एस. मौर्य, TRST01 के निदेशक श्री एस. के. बारीक, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अनुज कटियार एवं अन्य प्रतिनिधियों सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. आयुष बहुगुणा** ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञों, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि की चुनौतियों एवं नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कार्बन क्रेडिट, गुणवत्तापूर्ण मृदा डेटा संग्रहण, वैज्ञानिक मृदा नमूना विधियों, जियो-रेफरेंसिंग, प्राकृतिक खेती एवं सतत कृषि के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आधुनिक कृषि परियोजनाओं में व्यावहारिक सहभागिता के लिए तैयार करना रहा।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और






