कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया है। मेला क्षेत्र के सभी सेक्टरों में आधारभूत सुविधाओं, शिविर स्थलों, संपर्क मार्गों, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को सीसीआर सभागार में कुंभ मेला-2027 से जुड़े विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागवार निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी स्थाई एवं अस्थाई कार्य निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।
मेलाधिकारी ने कहा कि जिन निर्माण स्थलों पर कार्य पूरा हो चुका है अथवा अंतिम चरण में है, वहां से निर्माण सामग्री और मलबा तत्काल हटाया जाए। कार्य पूरा होने के बाद स्थल को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी भी संबंधित कार्यदायी संस्था की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़कों अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण सामग्री और मलबा पाए जाने पर संबंधित संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मेलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा दिन-रात कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला प्रशासन एवं सेक्टरों में अस्थाई व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए तैनात अधिकारियों को रात के समय भी निर्माण स्थलों और विभिन्न सेक्टरों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। अधिकारी स्थाई एवं अस्थाई कार्यों की वास्तविक प्रगति का जायजा लेकर नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, ताकि कमियों को तत्काल दूर कराते हुए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराया जा सके।
मेलाधिकारी ने सभी सेक्टरों में शिविरों की स्थापना और उनके लिए जरूरी आधारभूत सुविधाओं का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थलों पर बिजली, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता समय रहते सुनिश्चित की जाए। शिविर स्थलों की ड्रेसिंग एवं लेवलिंग का कार्य बेहतर ढंग से कराया जाए, जिससे वहां समुचित व्यवस्थाएं विकसित की जा सकें। इसके साथ ही अस्थाई पुलों और संपर्क मार्गों का निर्माण भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में प्रस्तावित सात अस्थाई कोर एरिया पार्किंग का निर्माण तत्काल शुरू कराने तथा सभी अस्थाई कार्य तय समय के भीतर पूर्ण करने को कहा। मेलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा समझौता किए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि कुंभ मेला व्यवस्थाओं के लिए हरिद्वार में कुल 19 अस्थाई पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। अस्थाई विद्युतीकरण के अंतर्गत तीन हजार से अधिक विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं। विभिन्न सेक्टरों में शिविर स्थलों के समतलीकरण एवं साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इन स्थलों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए अस्थाई सड़कों के निर्माण और पेयजल लाइनों को बिछाने का कार्य भी प्रगति पर है। बैरागी कैंप, गौरीशंकर, दक्षद्वीप और पंतद्वीप सहित प्रमुख सेक्टरों में अधिकांश कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। इन क्षेत्रों में टेंट एवं शौचालयों की स्थापना का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मेला प्रशासन द्वारा इन सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं को आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जा सकें। बैठक में अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह, टेक्निकल सेल के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज में कार्बन क्रेडिट एवं सतत कृषि विषय पर कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की एवं Trayambhu Tech Solutions Pvt. Ltd. (TRST01) के संयुक्त तत्वावधान में ‘किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना एवं सतत कृषि’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के बी.एससी. कृषि के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal