मुजफ्फरनगर में गर्माहट: दक्षिणी कृष्णापुरी में आसपा एवं एआईएमआईएम के एंट्री बैन के लगे पोस्टर, पुलिस सक्रिय

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के दक्षिणी कृष्णापुरी में आजाद समाज पार्टी एवं एआईएमआईएम के गठजोड़ के विरोध में एंट्री बैन के पोस्टर लगाने वाले सपा नेता का पुलिस ने शान्ति भंग में चालान किया। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शेखर आजाद एवं एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा के बाद सपा नेताओं में हड़कंप है। दोनों दलों के बीच हुए राजनीतिक गठबंधन का स्थानीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया। दक्षिणी कृष्णापुरी में सपा के एक संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी शौर्य भारद्वाज की ओर से पोस्टर लगाकर दोनों दलों से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के मोहल्ले में प्रवेश का विरोध करने की घोषणा की गई है। पोस्टर लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई तो पुलिस ने भी इसका संज्ञान लेते हुए सपा नेता का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
नगर के खालापार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में एआईएमआईएम और आसपा के बीच हुए यूपी विधानसभा चुनाव सात लड़ने के गठबंधन का विरोध करते हुए पोस्टर लगाने वाले सपा से संबंधित गठबंधन मुलायम सिंह, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी शौर्य भारद्वाज ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम की राजनीतिक गतिविधियों एवं उनके रुख को लेकर उनके मोहल्ले के लोगों में गंभीर आपत्तियां हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी राजनीतिक विचारधारा रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन क्षेत्र के नागरिक भी अपनी असहमति लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त दोनों दलों की राजनीतिक भूमिका कई मौकों पर भाजपा के हितों के अनुरूप दिखाई देती है। इसी राजनीतिक दृष्टिकोण के विरोध में दक्षिणी कृष्णापुरी के स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। शौर्य भारद्वाज ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि राजनीतिक विचारधारा और राजनीतिक भूमिका के खिलाफ है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। हालाँकि विरोध के पोस्टर लगने पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पोस्टर लगाने वाले सपा नेता शौर्य भारद्वाज का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। हालांकि, सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व अन्य नेताओं ने पोस्टर लगाने के मामले से पार्टी के अलग रहने की बात कही है।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal