मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विवाह के करीब 11 वर्ष बाद एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर 15 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी मांगने, मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न करने तथा तेजाब डालकर जान से मारने का प्रयास करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
सोमवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आयुषी गर्ग पत्नी शंकर गर्ग निवासी भोपा स्टैंड के पीछे, गंगाविहार, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर ने बताया कि उसका विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व शंकर गर्ग के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके पक्ष ने लगभग 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए थे और अपनी सामर्थ्य के अनुसार घरेलू सामान एवं अन्य उपहार दिए थे। पीड़िता के अनुसार शुरुआती कुछ समय तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में उससे 15 लाख रुपये अतिरिक्त नकदी की मांग की जाने लगी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने इस संबंध में अपने मायके पक्ष को जानकारी दी। इसके बाद उसके माता-पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया और आर्थिक असमर्थता जताते हुए उसे परेशान न करने की अपील की, लेकिन कथित रूप से अतिरिक्त धनराशि की मांग जारी रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी गईं। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया और उसका सामान भी अपने कब्जे में रख लिया गया।
प्रार्थना पत्र में एक गंभीर घटना का उल्लेख करते हुए आयुषी ने आरोप लगाया कि 1 अक्टूबर 2020 की शाम करीब सात बजे वह अपने पति के साथ अपना सामान लेने पहुंची थी। इस दौरान पवन गर्ग, कमल गर्ग, गगन गर्ग, शरद गर्ग और पल्लवी गर्ग ने कथित रूप से उनके साथ विवाद और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान पवन गर्ग तेजाब की बोतल लेकर उसकी ओर बढ़े और जान से मारने की धमकी दी, जबकि शरद गर्ग ने उसके हाथ-पैर पकड़ने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार मौके पर आसपास के लोगों के एकत्र होने के कारण उसकी जान बच सकी। आयुषी ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपियों ने 15 लाख रुपये दिए बिना सामान वापस न करने और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इन परिस्थितियों में स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित थाना पुलिस को आरोपों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और






