सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप, डूडा विभाग के कर्मचारी के खिलाफ जांच की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। डूडा विभाग में तैनात गौरव चंदेल के विरुद्ध सरकारी आवास आवंटित कराने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने, आवास उपलब्ध न कराने और रकम वापस नहीं करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक पीड़ित महिला ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में महिला ने आरोप लगाया कि डूडा विभाग में तैनात गौरव चंदेल ने उसके भाई को श्रेणी 16/2 का सरकारी आवास आवंटित कराने के नाम पर 20 फरवरी 2026 को 50 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद आज तक न तो आवास आवंटित कराया गया और न ही ली गई धनराशि वापस की गई। महिला का कहना है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है और इस धनराशि की वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
शिकायत में शहरी आवास कॉलोनी में महेश, दिनेश, सतीश और पंकज सहित कुछ अन्य लोगों को आवास आवंटित किए जाने अथवा उन पर कब्जा दिलाए जाने का उल्लेख करते हुए इनके आवंटन की प्रक्रिया और संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई है। आरोप है कि कॉलोनी के कई मकानों पर अवैध रूप से कब्जे किए गए हैं। कुछ मकानों के ताले तोड़कर उनमें रखा सामान निकालने, मकान बेचने और शीशम के पेड़ों की कथित अवैध कटाई जैसे मामले भी शिकायत में उठाए गए हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, कथित रूप से ली गई 50 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाने, आवास आवंटन की प्रक्रिया और कॉलोनी में हुए कब्जों की जांच कराने तथा धमकी के आरोपों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित महिला और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी आवास योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत पहुंचाना है। यदि आवास आवंटन के नाम पर किसी गरीब से धनराशि लेने या योजना में अनियमितता किए जाने के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर मामला है। प्रशासन को शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाता है।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal