गरीब कन्याओं की शादी कराएगा शिव महाशक्ति संगठन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग 8 माह पूर्व समाज कल्याण के उद्देश्य से गठित शिव महाशक्ति संगठन ने गरीब कन्याओं की शादी कराने का बीड़ा उठाया है। इस बाबत कार्यवाही शुरू कर दी गई है और संस्था के माध्यम से अब तक दो गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था की संस्थापक गीता सिंह ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को उनकी संस्था तीसरी कन्या का विवाह ग्राम मखियाली में करने जा रही है, जिसमें समाज के सहयोग से वर-वधू को आवश्यक घरेलू सामग्री मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यों में गति लाने के लिए किरण पाल को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जो शीघ्र ही अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके साथ ही बघरा ब्लॉक के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार भी इस नेक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। इस सामाजिक अभियान में संस्था के उपाध्यक्ष संजय नाथ, निशु, सोनाक्षी, राखी और रूपाली आदि पदाधिकारियों का सहयोग भी निरंतर मिल रहा है।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal