मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेहरू युवा केंद्र व स्वच्छ भारत मिशन की ओर से जिला पंचायत के सभाकक्ष में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में मेरा युवा भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया रहे, जबकि अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी प्राची पंवार ने की। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के अन्य अनेक अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. आकांक्षा निर्वाल, प्रोफेसर किरण पाल, क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, केपी सिंह व पायल चौधरी ने युवा संवाद स्थापित करने वाले प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित कराए। प्रथम श्रेणी में ‘नशा मुक्त भारत’ विषय के अंतर्गत देवांश प्रथम, अनुराग शर्मा द्वितीय, कहकशां तृतीय तथा शरण्या मित्तल सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित की गईं। अपने संबोधन में सीएमओ डॉ. तेवतिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। नशा मुक्ति का विषय बहुत गंभीर और महत्वपूर्ण है तथा आज समाज में इसके प्रति जागरूकता की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि नशे का कारण कुछ भी हो सकता है। चाहे वह मानसिक हो या पारिवारिक। अक्सर देखा गया है कि बड़े लोग नशे के लिए छोटे बच्चों को लत लगाते हैं, हम सबको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन भारत स्काउट एवं गाइड के कमिश्नर भारत भूषण अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार, मोनिका, अंश, गौरव, आकाश, पूजा आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का निर्देशन युवा कल्याण अधिकारी अवेक्षा कपूर ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और






