रोहतास प्रजापति के मुजफ्फरनगर प्रथम आगमन पर श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री रोहतास प्रजापति जी के प्रथम बार मुजफ्फरनगर आगमन पर प्रजापति समाज एवं व्यापारी संगठनों की ओर से उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सर्वप्रथम रोहतास प्रजापति जी ने ऐतिहासिक शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रजापति समाज एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात श्रीयादें प्रजापति कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर में उनके सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री कंवरपाल जी ने की, जबकि सफल संचालन एडवोकेट श्री रामनिवास प्रजापति जी द्वारा किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने रोहतास प्रजापति जी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज के लिए भी गौरव का विषय है। वक्ताओं ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं को शिक्षा, संगठन और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव संगम प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रजापति, मैनपाल प्रजापति, श्याम सुंदर प्रजापति, गोपाल प्रजापति, सोहन पाल प्रजापति, संदीप रोधिया प्रजापति, ब्रह्मपाल प्रजापति, निर्वेश प्रजापति, भाजपा नेता विजय प्रजापति, गोपी प्रजापति, पिंटू प्रजापति, कुणाल प्रजापति, मोनू प्रजापति एवं पत्रकार विशाल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रोहतास प्रजापति जी के साथ मेरठ से पधारे आनंद प्रजापति, सचिन प्रजापति, दिनेश प्रजापति एवं भविष्य प्रजापति का भी फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी भाईचारा, एकता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने पर बल दिया। समारोह के माध्यम से समाज के लोगों ने सामाजिक उत्थान, शिक्षा, सम्मान और आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने रोहतास प्रजापति जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

पिछड़ा मोर्चा ने जिला टीम की प्रथम बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने भाजपा कार्यालय पर 1:00 बजे अपने जिले की प्रथम बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर किया जहां पर मोर्चे के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री व सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम वहां सब ने एक दूसरे को माला व पटका पहनाकर स्वागत किया और

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन की मुहिम तेजी से जारी, स्थाई और अस्थाई कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए हरिद्वार में अंतिम दौर की तैयारियां अब और तेज कर दी गई हैं। कुंभ नगरी को सुव्यवस्थित, सुसज्जित और बेहतर सुविधाओं सम्पन्न बनाने के लिए मेला प्रशासन ने स्थाई निर्माण कार्यों के साथ ही अस्थाई व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 16 नवंबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से पीआर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वीरपाल निर्वाल

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार की ओर से प्रेस क्लब सभागार हरिद्वार में ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया

श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता विभाग ने किया स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की ओर से स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। पत्रकारिता विभाग के सीनियर और जूनियर छात्रों ने स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया।’कलम की ताकत, सच की पहचान, पत्रकारिता से मजबूत बने देश का सम्मान’ स्लोगन लेकर पत्रकारिता के छात्रों ने

मोदी-योगी की नीति से विकास से रोशन हुए शहरः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या-10 के दक्षिणी सिविल लाइन मोहल्ले में राज्य वित्त आयोग की ग्रांट से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से कराए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal