शहर के दो बड़े अस्पतालों को पालिका ने दिया नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के दो अस्पतालों ने टैक्स निर्धारण में तथ्य छिपाते हुए पालिका को 7.32 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। इसके साथ ही इन अस्पतालों में अवैध पार्किंग एवं व्यवसायिक लाइसेंस भी पालिका से नहीं लिया और अवैध रूप से इन अस्पतालों का संचालन हो रहा है। भाजपा सभासद की शिकायत पर कराई जांच में मामले का खुलासा हुआ है। अब पालिका प्रशासन ने दोनों अस्पतालों पर शिंकजा कसते हुए 5 साल तक किये करअपंवन में अपवंचित राशि जमा कराने और अन्य मामलों में नोटिस जारी करते हुए साक्ष्यों समेत स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह में जवाब न देने पर पालिका इन पर बड़ा जुर्माना तय करने की कार्यवाही करेगी। इस जुर्माने में आनंद हॉस्पिटल पर 2,86,020 रुपए व राजवंशी हॉस्पिटल पर 4,46,600 रुपए के कर अपवंचन का आरोप है।
सूत्रों के अनुसार जांच में इन अस्पतालों में अनियमितता मिलने पर मूल्यांकन 5 लाख 64 हजार 840 रुपये के सापेक्ष इनके द्वारा 2 लाख 78 हजार 820 रुपये ही वार्षिक मूल्यांकन तय कराते हुए सालाना 2 लाख 86 हजार 20 रुपये का कर अपवंचन जांच में पकड़ा है। इसके लिए पालिका टैक्स विभाग ने आनंद हॉस्पिटल से अपवंचित धनराशि वसूलने के लिए नये सिरे से वार्षिक मूल्यांकन तय करते हुए इसके अंतर में 57,204 रुपये वार्षिक टैक्स बकाया दर्शाया है। अंतर वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्ष का वसूला जायेगा। इसके साथ आनंद हॉस्पिटल में पार्किंग के बनवाये बेसमेंट में मेडिकल स्टोर व अन्य गतिविधि पाए जाने, पार्किंग अवैध रूप से रोड पर किए जाने के मामले में जांच टीम को वहां 40 दो पहिया और 10 चार पहिया वाहन पार्क मिले, वहीं हॉस्पिटल में पालिका से बनवाया नहीं गया। पालिका ने 5 वर्ष के लिए आनंद हॉस्पिटल पर 2,86,020 रुपये का गृहकर और जलकर के रूप में कर अपवंचन का आरोप लगाया है।
वहीं राजवंशी हॉस्पिटल में इसी प्रकार की वित्तीय और अन्य अनियमितता पाई गई। इसके लिए अस्पताल संचालक पर भवन का वार्षिक संपत्ति मूल्यांकन 6 लाख 58 हजार 656 रुपये जांच टीम ने आंकते हुए 4,65,964 रुपये कर अपवंचन पकड़ा गया। इसके तहत पालिका ने हॉस्पिटल पर 89,320 रुपये वार्षिक कर अपवंचन आगणित करते हुए साल 2020 से 2024 तक पांच साल के लिए 4 लाख 86 हजार 600 रुपये का बकाया टैक्स तय किया है। इसके साथ जांच के दौरान राजवंशी हॉस्पिटल में कोई पार्किंग भूमि नहीं पाई गई। सड़क की भूमि पर अवैध पार्किंग करने के दौरान टीम को जांच में 35 दो पहिया व 5 चार पहिया वाहन खड़े मिले। वहीं हॉस्पिटल में कोई पालिका का व्यवसायिक लाइसेंस नहीं पाया गया।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि सभासद हनी पाल की शिकायत पर टीम ने दोनों अस्पतालों की जांच कराई, जिसमें गंभीर अनियमितता पाई हैं। दोनों हॉस्पिटल ने तथ्य छिपाते हुए भवन संपत्ति मूल्यांकन कराते हुए कम टैक्स लगाकर पालिका को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। इस मामले में पालिका अधिनियम के तहत शुल्क वसूली करने के लिए नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न देने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई