ताइक्वांडो में होली चाइल्ड की वंशिका ने जीता कांस्य पदक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर की प्रतिभावान छात्रा वंशिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग की 68 किलोग्राम भार श्रेणी में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं सहारनपुर मंडल का गौरव बढ़ाया। यह प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता गोरखपुर जनपद में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वंशिका ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, आत्मविश्वास और संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए सहारनपुर मंडल के लिए कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता से वापस विद्यालय पहुंचने पर छात्रा वंशिका का विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेंद्र दहिया, प्रबंधक श्रीमती रीता दहिया एवं आदित्य दहिया ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के साथ योगाचार्य श्री सत कुमार जी भी गोरखपुर गए और उन्होंने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद की बालिका खिलाड़ियों के साथ प्रियंका रंजन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बालिका खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, उनका मनोबल बनाए रखा तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उनके सहयोग एवं प्रोत्साहन की विद्यालय परिवार ने सराहना की।
प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी उचित मंच एवं प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पूरी क्षमता है। विद्यालय परिवार ने वंशिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में जिला, मंडल, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करेगी।

सांस्कृतिक उत्कृष्टता के लिए न्यू होराइजन स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल को प्रतिष्ठित ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड’

मुजफ्फरनगर/मुंबई (रिपोर्टर)। शिक्षा के साथ संस्कृति, रचनात्मकता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के लिए न्यू होराइजन स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी मित्तल को प्रतिष्ठित ‘स्टार एजुकेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ‘सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता’ की श्रेणी में प्रदान किया गया। ईएसएफई एवं टाइम्स ऑफ इंडिया के

नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अंडर-14 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के

कुंभ-2027 के लिए सुदृढ़ हो रहा हरिद्वार का सड़क तंत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य

‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच, दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पंजीकरण से छूट प्राप्त होने के दावे के साथ बेची एवं संचालित की जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आज को समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत – सपनों का भारत 2047’ के अंतर्गत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ

विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में एस.डी. कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई