हैप्पी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व खूनालूदा शर्ट बरामद

Share :

बहादराबाद (रिपोर्टर)। शान्तरशाह क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड के मामले में बहादराबाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्तकार उर्फ इस्तयाक (24) पुत्र वहीद, निवासी ग्राम शान्तरशाह के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और खूनालूदा शर्ट बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर 2026 को पतंजलि रोड स्थित देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास 28 वर्षीय हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 326/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस के अनुसार लगातार की जा रही पतारसी और सुरागरसी के दौरान सूचना मिली कि आरोपी इस्तकार फतेहपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर बहादराबाद पुलिस टीम ने थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर क्षेत्र में छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि इस्तकार को वर्ष 2022 के एक मामले में हैप्पी द्वारा पुलिस को मुखबिरी किए जाने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की और 14 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल, उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक

झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय

एसएमजेएन कालेज में किया उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज में स्थापित किए गए उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नवीनचंद्र लोहन, अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, प्राचार्य प्रो.डा.सुनील कुमार बत्रा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश बनकोटी, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं डा.एम.एम. जोशी एवं डा.गिरिजा पांडे की मौजूदगी में

कांग्रेस नेता संजय सैनी ने चौपाल का आयोजन कर समस्याओं की जानकारी ली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने जन जागृति अभियान के तहत रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि

कांग्रेस प्रदेश सचिव रविश भटिजा ने की जिला अस्पताल में एसडीपी सुविधा सुचारू रूप से संचालित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश सचिव रविश भटीजा ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता को ज्ञापन देकर अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेटस सुविधा को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रविश भटीजा ने कहा कि सिंगल डोनर प्लेटलेटस गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवन रक्षक

टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा नेता शिवा चौहान ने की प्रदेश प्रभारी अन्य नेताओं से मुलाकात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सांसद एवं मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और उत्तराखंड सहप्रभारी अरविंद मैनन से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की। शिवा

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज के मार्गदर्शन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal