नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत शुकतीर्थ गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज के मार्गदर्शन में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला गंगा समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज एवं महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग एवं श्रमदान करते हुए गंगा घाट एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर, पूर्णागिरी मंदिर एवं विज्ञानानंद जी सरस्वती महाराज, हनुमत धाम की गरिमामयी उपस्थिति रही। संतों द्वारा गंगा की निर्मल अविरल बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से गंगा एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन जिला गंगा समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के महत्व तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी, मोरना रेंज रविकांत चौधरी द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के संबंध में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार जी द्वारा की गई। गंगा विचार मंच के अध्यक्ष श्रवण कुमार की महत्वपूर्ण सहभागिता एवं सक्रिय भूमिका रही। उनके द्वारा गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान किया गया। स्वच्छता अभियान में वन विभाग के वन दरोगा सुनील कुमार, नंदकिशोर सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर गंगा घाट को स्वच्छ रखने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में सहयोग किया। जिला गंगा समिति द्वारा बताया गया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी एवं उसके घाटों की स्वच्छता, संरक्षण तथा जन-जागरूकता के लिए नियमित रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में साधु संत, क्षेत्रवासी, समाजसेवी, स्थानीय नागरिक, अध्यापक, छात्र छत्राएँ, वन विभाग के विभागीय अधिकारी- कर्मचारी एवं जिला गंगा समिति सदस्य शामिल हुए।

संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक

झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय

एसएमजेएन कालेज में किया उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज में स्थापित किए गए उत्तराखंड मुक्त विवि के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नवीनचंद्र लोहन, अखाड़ा परिषद एवं कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, प्राचार्य प्रो.डा.सुनील कुमार बत्रा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक बृजेश बनकोटी, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं डा.एम.एम. जोशी एवं डा.गिरिजा पांडे की मौजूदगी में

कांग्रेस नेता संजय सैनी ने चौपाल का आयोजन कर समस्याओं की जानकारी ली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने जन जागृति अभियान के तहत रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि

कांग्रेस प्रदेश सचिव रविश भटिजा ने की जिला अस्पताल में एसडीपी सुविधा सुचारू रूप से संचालित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश सचिव रविश भटीजा ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता को ज्ञापन देकर अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेटस सुविधा को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रविश भटीजा ने कहा कि सिंगल डोनर प्लेटलेटस गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवन रक्षक

टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा नेता शिवा चौहान ने की प्रदेश प्रभारी अन्य नेताओं से मुलाकात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सांसद एवं मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और उत्तराखंड सहप्रभारी अरविंद मैनन से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की। शिवा

हैप्पी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व खूनालूदा शर्ट बरामद

बहादराबाद (रिपोर्टर)। शान्तरशाह क्षेत्र में हुए हैप्पी हत्याकांड के मामले में बहादराबाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्तकार उर्फ इस्तयाक (24) पुत्र वहीद, निवासी ग्राम शान्तरशाह के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal