हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रदेश प्रभारी राम माधव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, सांसद एवं मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और उत्तराखंड सहप्रभारी अरविंद मैनन से भेंट कर अपनी दावेदारी पेश की। शिवा चौहान ने सभी नेताओं का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान शिवा चौहान ने कहा कि टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का हक है। वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है और विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। यदि पार्टी संगठन ने अवसर दिया चुनाव में जीत दिलाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक अनुपमा रावत विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल नहीं कर पा रही हैं। जिससे जनता परेशान है। शिवा चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विधानसभा क्षेत्र में आमंत्रित भी किया।

संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक
झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय






